June 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

महाराष्ट्र में वायुसेना कर्मचारी की पत्नी ने जबरन धर्मांतरण कर रेप का लगाया आरोप, अयाज और अमीन गिरफ्तार, पुलिस को मौलवी की तलाश

नागपुर। पहले महाराष्ट्र के नासिक स्थित टीसीएस में धर्मांतरण के लिए दबाव और यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था। अब महाराष्ट्र के ही नागपुर में भारतीय वायुसेना के कर्मचारी की पत्नी ने पुराने क्लासमेट और उसके साथियों पर जबरदस्ती धर्म परिवर्तन, रेप, ब्लैकमेल वगैरा का संगीन आरोप लगाया है। वायुसेना कर्मचारी की पत्नी की ओर से शिकायत के बाद नागपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी अयाज मदारे और अमीन शेख को गिरफ्तार किया है। धर्म परिवर्तन में शामिल एक मौलवी की तलाश में पुलिस टीम मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा भेजी गई है।

पुलिस में महिला ने शिकायत दी कि 8 फरवरी 2025 को एक होटल में अयाज मदारे से मुलाकात के दौरान आरोपी ने उसकी ड्रिंक में कुछ मिला दिया। जिसे पीकर वो बेहोश हो गई। होश आने पर पाया कि अयाज ने उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो लिए थे। महिला के मुताबिक अयाज ने धमकी दी कि वो उसके पति को ये फोटो और वीडियो भेजने के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। महिला के मुताबिक इस तरह ब्लैकमेल कर अयाज मदारे ने कई बार उससे रेप किया और 4 लाख रुपए भी लिए। एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल भी हुआ है, जिसमें महिला अयाज मदारे से गुहार लगाती दिख रही है। जबकि, अयाज उस वीडियो में महिला का हाथ पकड़कर कुछ कहते हुए फूंक मारता दिख रहा है।

महिला ने शिकायत में कहा है कि उससे कहा गया कि तुम्हारा धर्म बदल चुका है। फिर उससे रेप की कोशिश हुई। महिला के मुताबिक अयाज मदारे एक बोतल में कोई तरल पदार्थ लेकर आता था। फिर उसे जबरदस्ती पिलाता था। फिर उर्दू में कुछ कहता और चेहरे पर फूंक मारता था। इसके बाद वो दावा करता था कि उसने काला जादू से हिप्नोटाइज कर लिया। फिर महिला से रेप करता था। महिला के मुताबिक 31 मई को मदारे और अमीन उसे जबरन कलमेश्वर ले गए। वहां मौलवी ने उससे धार्मिक रस्में निभाने के साथ धर्म परिवर्तन कबूल कराया। इसके बाद उसने कहा कि तुम इस्लाम में आ गई हो और अयाज से निकाह हो गया है। फिर जबरन कलमा पढ़वाया और मांस खिलाया गया। फिर होटल ले जाकर अयाज ने रेप किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *