June 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

यूपी बीजेपी की नई टीम में नीरज सिंह और पूजा पाल उपाध्यक्ष, जानिए और किन चेहरों को मिली जगह

नई दिल्ली। यूपी बीजेपी के अध्यक्ष पंकज चौधरी की नई टीम का ऐलान हो गया है। बीजेपी की टीम में 19 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री, 19 मंत्रियों और 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के छोटे बेटे नीरज सिंह, यूपी के पूर्व मंत्री सुरेश राणा, सपा से बगावत करने वालीं विधायक पूजा पाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं संगठन की जिम्मेदारी संभाल रहे संजय राय को फिर से प्रदेश महामंत्री के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीजेपी ने संगठनात्मक फेरबदल में जातीय समीकरणों को साधने पर विशेष फोकस रखा है। लिस्ट में कार्यालय मंत्री, प्रदेश प्रवक्ता और मीडिया संयोजक के नाम भी हैं।

बीजेपी ने भारत दीक्षित को कार्यालय मंत्री जबकि अतुल अवस्थी और लक्ष्मण सिंह को कार्यालय सह मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इनके अलावा दिनेश प्रताप सिंह हो मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। मनीष दीक्षित को प्रदेश मीडिया संयोजक और हिमांशु राज पंडित को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है।

प्रदेश उपाध्यक्षों के नाम-

– सुरेश राणा

– सत्यपाल सैनी

– ब्रज बहादुर

– डा. धर्मेंद्र सिंह

– मोहित बेनीवाल

– देवेश कोरी

– प्रियंका रावत

– दुर्विजय शाक्य

– रमेश सिंह

– नीरज सिंह

– अर्चना मिश्रा

– पूजा पाल

– शंकर गिरी

– कामेश्वर सिंह

– डॉ. कृतिका अग्रवाल

– सुरेश मौर्य

– राजेश यादव

– कृष्ण बिहारी राय

– आलोक गुप्ता

प्रदेश महामंत्रियों की लिस्ट-

– रामप्रताप सिंह चौहान

– गीता शाक्य

– अभिजात मिश्रा

– उपेंद्र रावत

– संजय राय

– शंकर लोधी

– दिलीप पटेल

– राजेश चौधरी

मंत्रियों के नाम-

– विजय शिवहरे

– बसंत त्यागी

– शिवभूषण सिंह

– सहजानंद राय

– अंकुर शर्मा

– अनिल यादव

– अवधेश श्रीवास्तव

– विजय राजभर

– प्रमेंद्र जांगड़ा विश्वकर्मा

– किरण लोधी निषाद

– राकेश बिंद

– संचिता सिंह चौहान

– रजनी पांडेय

– राहुल बाल्मीकि

– महामेधा नागर

– दीपमाला संतोषी

– सुहासिनी जायसवाल

– यतेंद्र शर्मा

– आकांक्षा सोनकर

क्षेत्रीय अध्यक्षों की सूची-

– पश्चिम क्षेत्र से नवाब सिंह नागर

– ब्रज क्षेत्र से पूरन लाल लोधी

– कानपुर क्षेत्र से रामकिशोर साहू

– अवध क्षेत्र से अवधेश द्विवेदी

– काशी क्षेत्र से अशोक चौरसिया

– गोरखपुर क्षेत्र से विनोद राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *