June 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सीएम योगी आदित्यनाथ ने निवेशकों को यूपी में किया आमंत्रित, सुरक्षा और सिंगल विंडो सुविधा का दिया भरोसा

नई दिल्ली। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेंगलुरु में आयोजित उत्तर प्रदेश ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग 2026 में शिरकत की। इस दौरान योगी ने कई उद्योगपतियों के साथ बैठक की और यूपी में निवेश के लिए उनको आमंत्रित किया। योगी ने सभी निवेशकों को सुरक्षा और सिंगल विंडो सुविधा का भरोसा दिया। सीएम ने पिछले नौ सालों में यूपी की ग्रोथ स्टोरी को बताया। उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश के अंदर डबल इंजन सरकार ने स्थिरता और सुरक्षा का जो माहौल दिया, उसी का परिणाम है कि प्रदेश अब बीमारू राज्य से उबर चुका है।

योगी ने निवेशकों से कहा कि पिछले 6 सालों से यूपी रेवेन्यू सरप्लस स्टेट बना हुआ है और बॉटम थ्री से उठकर यूपी अब देश के टॉप थ्री इकोनॉमी राज्यों में जाना जाता है। हमने पिछले 9 सालों में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तीन गुना बढ़ाने में सफलता प्राप्त की। अब मैं कह सकता हूं कि यूपी तेजी के साथ सभी सेक्टर्स में इन्वेस्टमेंट के लिए अपने इन्वेस्टर पार्टनर्स को आमंत्रित करने की ओर आगे बढ़ा है। आज आपको उत्तर प्रदेश में बेहतरीन लॉ एंड ऑर्डर, वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर, रोड, रेल व एयर की बेहतरीन कनेक्टिविटी मिलेगी। यूपी में अभी 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट और 11 डोमेस्टिक एयरपोर्ट क्रियाशील हैं। 5 नए एयरपोर्ट पर काम चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा, यूपी के पास 75 हजार एकड़ का लैंड बैंक है। हर एक्सप्रेस वे से जुड़े हुए 27 स्थलों पर इंडस्ट्रियल और लॉजिस्टिक क्लस्टर डेवलप करने के लिए हमारे पास लैंड बैंक है। आज की तारीख में यूपी में 96 लाख एमएसएमई यूनिट हैं। एमएसएमई को यूपी में वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट के रूप में बढ़ाने का काम किया है। पिछले 9 सालों में यूपी में 18 हजार से अधिक बड़े औद्योगिक संस्थान स्थापित हुए हैं। योगी ने उद्योगपतियों से कहा कि आप यूपी में आएं हर एक संभावनाओं को देखें और भारत की ग्रोथ स्टोरी में अपना योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *