July 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ममता बनर्जी की सरकार में लाखों पुरुष भी ले रहे थे महिलाओं की लक्ष्मीर भंडार योजना का पैसा!, सीएम शुभेंदु अधिकारी ने किया खुलासा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में 15 साल ममता बनर्जी की टीएमसी ने शासन किया। इस दौरान ममता बनर्जी की सरकार और पार्टी पर तमाम गड़बड़ी के आरोप लगे। अब पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने खुलासा किया है कि ममता की टीएमसी के दौर में महिलाओं के लिए शुरू की गई लक्ष्मीर भंडार योजना के तहत 10 लाख पुरुषों को भी हर महीने सरकार रकम देती रही। शुभेंदु अधिकारी ने अन्नपूर्णा योजना की ताजा किस्त जारी करते हुए ये खुलासा किया है।

शुभेंदु अधिकारी ने ये जानकारी भी दी कि अन्नपूर्णा योजना में करीब 1.30 करोड़ महिलाओं का रजिस्ट्रेशन किया गया है। साथ ही 27 लाख आवेदनों को खारिज किया गया है। अन्नपूर्णा योजना में जिनका आवेदन पश्चिम बंगाल सरकार ने खारिज किया है, उनके बारे में शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि या तो इनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। या फिर ये मृतक या लक्ष्मीर भंडार के फर्जी लाभार्थी रहे हैं। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि भारत के नागरिकों को ही सरकारी पैसे की मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी राज्य की माताओं, बहनों और बेटियों को पैसा नहीं दे रही। सरकारी कोष से हर महीने 3000 रुपए की रकम दी जा रही है।

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के वक्त वादा किया था कि उसकी सरकार बनने पर राज्य की महिलाओं को अन्नपूर्णा योजना के तहत साल में 36000 रुपए दिए जाएंगे। इससे पहले ममता बनर्जी की सरकार ने लक्ष्मीर भंडार योजना चलाई थी। जिसके तहत पहले 500, फिर 1000 और पिछले चुनाव से पहले 1500 रुपए हर महीने दिए जाने लगे थे। बीजेपी की सरकार ने जब लक्ष्मीर भंडार के लाभार्थियों की जांच कराई, तो उसमें बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। लक्ष्मीर भंडार की रकम हासिल करने वाले पुरुषों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। शुभेंदु अधिकारी सरकार ने फैसला किया है कि फर्जी तरीके से पैसा लेने वालों से रकम वसूली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *