July 23, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मंडोला आवास विकास में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

मोनू सिंह-

गाजियाबाद। थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र स्थित मंडोला आवास विकास में बृहस्पतिवार को एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया। सूचना मिलने पर थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान लोकेश (32 वर्ष) पुत्र निवासी ग्राम हिंदू मीरपुर, थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहा था। इसी तनाव के चलते लोकेश ने कथित रूप से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
बताया गया है कि परिवार में दो भाई, दो बहन, पत्नी और दो बेटे हैं। लोकेश परिवार में सबसे बड़े थे। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना पर लोनी एसीपी अमरदीप मौर्य ने मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना ट्रॉनिका सिटी के एसएचओ एवं पुलिस टीम भी मौजूद रही। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *