March 23, 2026

Hind foucs news

hindi new update

भांजे तेजस्वी की शादी पर भड़के मामा साधू यादव, कहा …अब छोड़ दे CM बनने का सपना’

नई दिल्ली। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव की गुरुवार को शादी हो गई। तेजस्वी यादव के शादी का कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित किया गया था। जहां लालू परिवार के अलावा दुल्हन के परिवार के कुछ ख़ास लोग ही मौजूद थे। शायद ही आप जानते हों कि तेजस्वी यादव और रिचेल की दोस्ती बचपन की है। दिल्ली के दिल्ली पब्लिक स्कूलों में दोनों साथ पढ़ते थे और यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं। हालांकि तेजस्वी यादव के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद दोनों के बीच एक बार फिर बात आगे बढ़ने लगी।

भले ही इस शादी से हर कोई खुश हो लेकिन तेजस्वी यादव के मामा साधु यादव इससे खासे नाराज हैं। साधु यादव ने राजद सुप्रीमो लालू यादव पर वार करते हुए कहा कि वो दूसरे को भकचोन्हर कहते हैं, लेकिन सबसे बड़ा भोकचोन्हर तो तेजस्वी यादव है। आगे तेजस्वी पर हमला बोलते हुए साधु यादव ने कहा कि उसकी दूसरे धर्म में शादी से परिवार ही नहीं, पूरा समाज कलंकित हुआ है। क्याु उसे हमारे समाज में लड़की नहीं मिल रही थी? इसके आगे साधु यादव ने तेजस्वी यादव को लेकर कहा कि वो अब बिहार का मुख्यपमंत्री बनने का सपना छोड़ दें।

‘लालू ने अपने बच्चों को संस्कार नहीं दिया’

तेजस्वी की शादी से भड़के हुए साधु यादव ने कहा, ‘आठ साल से वो उस लड़की के साथ रिलेशन में था और पूरे समाज और बिहार को ठग रहा था। लालू यादव ने बच्चों को संस्कार नहीं दिए इसी वजह से सारे बच्चे बिगड़ गए। क्या यादव समाज में लड़की नहीं मिल रही थी जो तेजस्वी ने ईसाई लड़की से शादी की। पार्टी को हमने सींचकर खड़ा करने का काम किया। अब सारी चीजें बर्दाशत से बाहर हो रही है जिसका हम विरोध करेंगे।

आगे तेजस्वी के माना ने लालू परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये केवल तेजस्वी का मामला नहीं है। मीसा भारती, चंदा यादव और अन्य सभी ने क्या-क्या किया। सभी ने समाज को धोखा देने का काम किया और लालू यादव क्या कर रहे हैं वो भी बैठकर सबकी शादी करा रहे हैं। तेजस्वी यादव के मामा साधु यादव का गुस्सा यहीं खत्म नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि लालू यादव पर वार करते हुए कहा कि बिहार के 21 प्रतिशत यादवों ने लालू को सत्ता दिलाई थी, लेकिन अब वो तेजस्वी यादव के खिलाफ विरोध करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *