August 21, 2026

Hind foucs news

hindi new update

देशप्रेम और एकता के संदेश के साथ खुंटपाली सरकारी प्राथमिक विद्यालय में मनाया गया जातीय उत्सव

सुजाता मेहेर-

बरगढ़, ओडिशा। बरगढ़ जिले के खुंटपाली गांव स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय में ओडिशा स्कूल एजुकेशन प्रोग्राम के अंतर्गत विद्यालय का जातीय उत्सव हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, देशप्रेम और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधान शिक्षक जयप्रकाश गिरी के स्वागत संबोधन से हुआ। एएमसी चेयरपर्सन चंद्रमणि भुए ने कार्यक्रम का संचालन किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समारोह को आकर्षक बना दिया।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार किया गया। विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। नाग पंचमी के अवसर पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नाटिका ‘शामुका सागर गौरांग हरि’ रही।

समारोह में पश्चिम ओडिशा की प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और ‘मदर टेरेसा’ के नाम से विख्यात पार्वती गिरी के महाप्रयाण दिवस को भी स्मरण किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली की नृत्यांजली अनुष्ठान के संस्थापक एवं नृत्य गुरु समारु मैहेर उपस्थित रहे। सम्मानित अतिथियों में विजय रंजन मेहेर, संजय कुमार साहू, धीरेन पांडे, अक्षय साहू, गोदावरी प्रधान, शांतनु मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।

कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। आयोजकों की ओर से सभी अतिथियों, विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों के लिए भोजन एवं जलपान की विशेष व्यवस्था की गई थी। अंत में शिक्षिका सरस्वती कराली ने धन्यवाद ज्ञापन किया और कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *