September 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अमेरिका का दावा- होर्मुज से एक दिन में गुजारे 40 जहाज, लदा था 18 मिलियन बैरल कच्चा तेल

वॉशिंगटन। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने से होर्मुज होकर कच्चे तेल की सप्लाई में बाधा की आशंका बनी हुई है। इस बीच, अमेरिका ने दावा किया है कि मंगलवार को होर्मुज से उसकी सेना ने 40 व्यावसायिक जहाजों को गुजारा। इन जहाजों पर 18 मिलियन बैरल कच्चा तेल लदा था। ईरान और अमेरिका के बीच जंग शुरू होने से पहले हर दिन होर्मुज से करीब 20 मिलियन बैरल कच्चा तेल सप्लाई होता था।

अमेरिका के अफसरों के हवाले से न्यूज चैनल सीएनएन ने बताया कि मंगलवार को होर्मुज से कच्चे तेल लदे जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए उनको समुद्र, आसमान और सैटेलाइट के जरिए मदद दी गई। साथ ही ईरान के सैन्य ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले किए गए। ताकि वो होर्मुज से गुजर रहे जहाजों पर मिसाइल या ड्रोन न दाग सके। अमेरिकी अफसरों ने बताया कि जहाजों के गुजरने के दौरान ईरान की ओर से दागी गई एंटी शिप क्रूज मिसाइलों को भी नष्ट किया गया। अमेरिकी सेना ने होर्मुज के करीब स्थित ईरान के सैन्य ठिकानों को लगातार निशाना बनाना जारी रखा है। क्योंकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हर हाल में होर्मुज को खुला रखने का आदेश दिया है।

अमेरिकी अफसरों ने बताया कि उनके देश की सेना ने मंगलवार को ईरान के 60 सैन्य ठिकानों पर हमला किया। इन हमलों में ईरान के एयर डिफेंस, रडार, नौसेना, बारूदी सुरंग बिछाने की कोशिश और संचार के साधनों को नष्ट किया गया। अमेरिकी अफसरों ने बताया कि होर्मुज के करीब स्थित ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले जारी रहेंगे। क्योंकि ईरान ने दिखाया है कि वो अपनी सैन्य क्षमता को तैयार कर सकता है। इससे पहले ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि ईरान पर हुए ताजा हमले उसे होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर हमले से रोकने के लिए किए गए। ट्रंप ने कहा कि ईरान इन जहाजों पर नजर रखने की कोशिश कर रहा था, लेकिन हमने उनका रडार उड़ा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *