September 30, 2026

Hind foucs news

hindi new update

तीरंदाजी में भारत को एक और स्वर्ण पदक, साहिल और चिखिता की जोड़ी ने जीता सोने का तमगा

नई दिल्ली। भारत के साहिल जाधव और चिखिता तनिपर्थी ने तीरंदाजी के कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है। भारतीय टीम ने साउथ कोरिया को हराकर सोने का तमगा भारत की झोली में डाला। एशियन गेम्स 2026 में यह भारत का आठवां गोल्ड मेडल है। इसके अलावा भारत के पास अब तक कुल 55 मेडल हैं जिसमें से 8 गोल्‍ड, 21 सिल्‍वर और 26 कांस्‍य पदक शामिल हैं। एशियन गेम्स में आज के दिन अब तक भारत को दो गोल्ड मेडल हासिल हो चुके हैं और ये दोनों ही तीरंदाजी प्रतिस्पर्धा में आए हैं। इससे पहले महिला तीरंदाजों ज्योति सुरेखा, पृथिका प्रदीप और चिखिता तनिपर्थी की टीम ने कंपाउंड स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया था।

चिखिता और साहिल की जोड़ी ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल करने के साथ ही 2028 में होने वाले लॉस एंजिल्स ओलंपिक गेम्स के लिए कोटा भी हासिल कर लिया है। लॉस एंजिल्स ओलंपिक में पहली बार आर्चरी का मिक्स्ड टीम इवेंट होगा और उसके लिए भारत की तरफ से चिकिता और साहिल की जोड़ी ने क्वालिफाई कर लिया। आज के मुकाबले में चिकिता ओर साहिल की जोड़ी ने साउथ कोरिया की उस जोड़ी को हराया जिसने इसी एशियन गेम्स में अभी 27 सितंबर को वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

आज की प्रतिस्पर्धा में चारों सेट समाप्त होने तक भारत और दक्षिण कोरियाई तीरंदाजों की टीम 157-157 से बराबरी पर थी। हालांकि शूट-ऑफ में भारत ने दोनों तीरंदाज ने 10-10 निशाना साधने में सफल रहे जबकि दक्षिण कोरिया के तीरंदाज का स्कोर 10-9 रहा और इस तरह से भारत को स्वर्ण पदक हासिल हो गया। वहीं बॉक्सिंग में भारत को ब्रॉन्ज मेडल मिला है। भारत की प्रिया घांघस ने महिलाओं के 60 किग्रा इवेंट में यह पदक जीता। बॉक्सिंग में ही एक और खिलाड़ी ने मेडल पक्का कर लिया है। लवलीना महिलाओं की 75 किलोग्राम कैटेगरी के फाइनल में पहुंच गई हैं। अब उनका मुकाबला चीन की मुक्केबाज से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *