March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

25 दिसंबर से 1 करोड़ युवाओं को टैबलेट और मोबाइल देगी योगी सरकार, बनेगा एक और रिकॉर्ड

लखनऊ। सपा की सरकार के जमाने में बोर्ड परीक्षाओं के टॉपरों को ही सिर्फ लैपटॉप दिए गए थे, अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ यूपी के 1 करोड़ युवाओं को कल यानी 25 दिसंबर से मुफ्त मोबाइल फोन और टैबलेट बांटने की शुरुआत करेंगे। युवाओं को कहीं भी और कभी भी इतनी बड़ी संख्या में मोबाइल और टैबलेट नहीं बांटा गया है। इस तरह योगी सरकार इस मामले में भी रिकॉर्ड बनाने वाली है। ये प्रोग्राम कल लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम पर रखा गया है। यहां करीब 1 लाख युवा जुटेंगे। इनमें से 60 हजार को मोबाइल और 40 हजार को टैबलेट दिए जाएंगे। यूपी के सभी 75 जिलों से यहां युवा आएंगे। बाकी कार्यक्रम के तहत हर जिले में पात्र युवाओं को टैबलेट और मोबाइल दिए जाएंगे।

योगी सरकार ने फैसला किया है कि टैबलेट और मोबाइल वितरण के पहले चरण में अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहे एमए, बीए, बीएससी, आईटीआई, एमबीबीएस, एमडी, बीटेक, एमटेक, पीएचडी, एमएसएमई और स्किल डेवलपमेंट आदि के युवाओं को प्राथमिकता मिलेगी। आईटी और इलेक्ट्रानिक्स विभाग के विशेष सचिव कुमार विनीत ने बताया कि डिजि शक्ति पोर्टल पर 38 लाख से अधिक युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। अभी भी छात्रों का रजिस्ट्रेशन हो रहा है। छात्रों का रजिस्ट्रेशन इस महीने के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। जिसके बाद उन्हें भी टैबलेट और मोबाइल दिए जाने के कार्यक्रम प्रदेश में जिलास्तर पर किए जाएंगे।

योगी सरकार ने युवाओं को टैबलेट और मोबाइल बांटने के लिए लावा, सैमसंग और एसर जैसी नामचीन कंपनियों को आपूर्ति के ऑर्डर जारी किए हैं। खास बात ये है कि खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए जेम पोर्टल पर अब तक का सबसे बड़ा आर्डर जारी किया गया। पहले दौर के लिए करीब 2035 करोड़ रुपए का ऑर्डर दिया गया है। इसमें 10740 रुपए की दर से साढ़े 10 लाख मोबाइल और 12606 रुपए की दर से 720000 टैबलेट खरीदे जा रहे हैं। कंपनियों की ओर से कुल करीब पौने 18 लाख मोबाइल और टैबलेट की आपूर्ति भी जल्दी ही की जाएगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *