April 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

हरभजन सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

नई दिल्ली। जालंधर की तंग गलियों से निकलकर भारतीय क्रिकेट टीम तक का सफर तय करने वाले हरभजन सिंह  ने अब क्रिकेट के सभी फॉर्म को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। उन्होंने अपने एक वीडियो संदेश में क्रिकेट की सभी पारियों से हमेशा-हमेशा के लिए विराम देने का फैसले का ऐलान किया है।

अपने 23 साल के खूबसूरत क्रिकेट के सफर को महज 5 मिनट में बयां करते हुए क्रिकेटर ने अपने गुरुजनों समेत अपने माता पिता को धन्यवाद कहा। इसके अलावा उन्होेंने अपने संदेश में अपने माता पिता व अपने तमाम सहपाठियों को धन्यवाद कहा, जिनके सहयोग से आज वो जिस मुकाम पर हैं। उन्होंने अपने गुरुजी को  भी याद किया जिनसे उन्होंने क्रिकेट का ककहरा सीखा था। उन्होंंने अपने माता पिता के संगर्ष को याद कर उन्हें शुक्रिया अदा किया। उन्होंने क्रिकेट के खुशनुमा पल को याद कर कहा कि कई बार हमें इस तरह के कठीन फैसले लेने पड़ जाते हैं, ताकि हम अपने जीवन में आगे बढ़ सकें।

उन्होंने कहा कि वे पिछले कुछ दिनों से पसोपेश की स्थिति में थे कि आखिर क्या किया जाए। हरभजन ने कहा कि उन्होंने खुद को इस फैसले को लेने के लिए पहले खुद को अंदर से मजबूत किया है। तब जाकर वे  यह फैसला ले पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *