February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अनिल देशमुख की बढ़ी मुश्किलें, प्रवर्तन निदेशालय ने की बड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में अब प्रवर्तन निदेशालय  अनिल देशमुख बड़ी कार्रवाई की है। प्रवर्तन निदेशालय के सूत्र ने जानकारी दी कि  महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया। प्रवर्तन निदेशालय ने सीबीआई की एफआईआर के आधार पर मामला दर्ज किया है।

इससे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट ने अनिल देशमुख को झटका दिया। हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई की एफआईआर को चुनौती देने वाले अनिल देशमुख की याचिका को खारिज कर दिया था। हाईकोर्ट ने सीबीआई से 4 सप्ताह में देशमुख की याचिका पर जवाब दाखिल करने को कहा है।

बता दें कि परमबीर सिंह  ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे  को चिट्ठी लिखी थी। इस चिट्ठी में परमबीर सिंह ने एंटीलिया केस में फंसे मुंबई पुलिस के बर्खास्त एपीआई सचिन वाजे और अनिल देशमुख को लेकर सनसनीखेज दावा किया था।

इस चिट्ठी में उन्होंने अनिल देशमुख पर आरोप लगाते हुए कहा गया कि उन्होंने सचिन वाजे से 100 करोड़ रुपये हर महीने कलेक्ट करने को कहा था। उन्होंने लिखा कि मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच के इंटेलिजेंस यूनिट की जिम्मेदारी संभालने वाले सचिन वाजे को गृह मंत्री अनिल देशमुख ने पिछले कुछ महीनों के दौरान अपने आधिकारिक आवास ज्ञानेश्वर पर कई बार बुलाया था। वाजे को बार-बार गृह मंत्री के लिए पैसा इकट्ठा करने का निर्देश दिया गया था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed