April 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

जावेद हबीब ने थूक लगाकर महिला के किए हेयर कट, लोगों का फूटा गुस्सा, बॉयकॉट की मांग की

नई दिल्ली। मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब विवादों में घिर गए हैं। जावेद हबीब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल वायरल वीडियो में जावेद हबीब महिला के हेयर कट करने के दौरान सिर पर थूकते दिखाई दे रहे है। जिसको लेकर अब वो मुश्किल में फंस गए है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक प्रशिक्षण क्लास के दौरान बाल सूखे होने की बात कहते हुए जावेद हबीब महिला के सिर पर थूक देते है। वीडियो में वो कह रहे है कि, मेरे बाल गंदे है क्यों शैंपू नहीं है और आगे पानी की कमी बताते हुए जावेद हबीब महिला के सिर पर थूक देते है। इस दौरान जावेद हबीब यह भी कहते सुने जा रहे हैं कि ‘इस थूक में जान है।’ सोशल मीडिया पर उनका ये थूकने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो यूपी के मुजफ्फरनगर का बताया जा रहा है।

वहीं अब सेमिनार कार्यक्रम में पहुंची पीड़ित ब्यूटी पार्लर संचालक ने जावेद हबीब पर सरेआम मिस बिहेव करने का आरोप लगाया। साथ ही महिला वीडियो जारी कर ये भी कहा कि वह किसी से भी बाल काट लेगी मगर जावेद हबीब से कभी नहीं। हालांकि इस मामले में जावेद हबीब की अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

उधर जावेद हबीब के इस वीडियो के वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों का गुस्सा फूटा है। साथ ही हिंदू संगठनों ने जावेद हबीब पर कार्रवाई करने की मांग भी की। जावेद हबीब के इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके खिलाफ जमकर आक्रोश जताया। साथ ही लोगों ने जावेद हबीब को बॉयकॉट करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *