March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3.43 लाख नए मामले, 4 हजार लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस का कोहराम जारी है। हालांकि राहत की बात ये है कि देश में कोरोना के केस में कुछ कमी आई है। पिछले 24 घंटों में देश में 3,43,144 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। वहीं एक दिन में इस महामारी की चपेट में आने से 4,000 लोगों ने अपनी जान गवाई है।

शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 3,43,144 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान मरने वालों की संख्या 4,000 दर्ज की गई।

इन ताजा आंकड़ों के बाद अब देश में पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,40,46,809 हुई है। वहीं कुल मौतों की संख्या 2,62,317 हो गई है। भारत में कोरोना के अभी 37,04,89 एक्टिव मरीज हैं और 2,00,79,599 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं।

वहीं कोरोनावायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 3,44,776 मरीज ठीक हुए। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, कोविड -19 के लिए 31,13,24,100 नमूनों का परीक्षण 13 मई तक किया गया है। इनमें से गुरुवार को 18,75,515 नमूनों की जांच की गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 17,92,98,584 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 20,27,162 वे लोग शामिल हैं, जिन्हें पिछले 24 घंटों में टीके लगाए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *