Bigg Boss 15: घर से बेघर होते ही ‘बिग बॉस’ पर भड़की राखी सावंत, कहा- ‘मैं कोई टिशू…
नई दिल्ली। राखी सावंत को एंटरटेनमेंट क्वीन के नाम से जाना-जाता है और कहे भी क्यों न?…जब भी राखी सांवत किसी शो या मीडिया के सामने आती है तो कुछ न कुछ ऐसी हरकते जरूर कर देती हैं जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो जाता है। बीते कुछ समय से राखी सावंत बिग बॉस 15 में थी। जहां उनके आने के बाद शो को लेकर दर्शकों का क्रेज एक बार फिर देखा गया। इससे पहले तक शो के मेकर्स गिरती टीआरपी का सामना कर रहे थे। अब शो का फिनाले काफी करीब है उससे पहले ही शो से राखी सावंत को बाहर कर दिया गया है। शो से बाहर किए जाने के बाद अब राखी सावंत का गुस्सा भी देखने को मिला है। मीडिया से बातचीत के दौरान राखी सावंत ने बिग बॉस पर उनका इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।
खुद को बताया ट्रॉफी की हकदार
फिनाले में कुछ ही दिन पहले ही शो से बाहर किए जाने को लेकर पैपराजी से बात करते हुए राखी सावंत रोने लगीं और कहा कि वो कोई टिशू पेपर नहीं हैं जिसे इस्तेमाल कर फैंक दिया हो। मीडिया के साथ बात करते हुए राखी कहती हैं, ‘इसका मतलब ये है कि बिग बॉस अगर आप हर साल मुझे बुलाएंगे तो आप सिर्फ मुझे टिश्यू की तरह इस्तेमाल करेंगे। मैं टिशू पेपर नहीं हूं बिग बॉस। मैं जीती जागती इंसान हूं। एंटरटेनमेंट के लिए, जब तक संतरे में जूस है, आप निचोड़ लेंगे फिर छिलका फेंक देंगे।’
राखी सावंत ने इसके आगे कहा, ‘मैं कोई संतरा, नींबू या कोई टिशू पेपर नहीं हूं बिग बॉस कि आप मुझसे एंटरटेनमेंट लेंगे लेकिन जब फिनाले का समय आएगा दूसरों को ले जाएंगे फिनाले में। बिग बॉस आपको पता है कि आई लव यू सो मच। मैं ट्रॉफी की हकदार थी। मैं डिजर्व करती थी।’
फैन्स ने किया है सपोर्ट
राखी सावंत के बिग बॉस पर लगाए गए इस आरोपों से उनके फैंस सहमत दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘बहुत गलत हुआ अगली बार मत जाना।’ एक दूसरे यूजर ने कहा, ‘सही बोलती है राखी।’ एक ने लिखा, ’ये तो सही बोली मैम। बिग बॉस ने गलत किया।’ एक यूजर लिखते हैं, ‘अगले सीजन में मत जाना राखी।’
