नेहा कक्कड़ ने किया पति का बचाव, बोलीं- मेरी पति को इनसब से दूर रखो, बताई दुनियादारी से दूरी की असली वजह
नई दिल्ली। बॉलीवुड की फेमस प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ अक्सर अपने गानों की वजह से सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार नेहा के न्यूज में आने की वजह उनकी प्रोफेशनल लाइफ नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ है। दरअसल, बीते दिन नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर कहा था कि वो काम, दुनियादारी, जिम्मेदारियों और रिश्ते से ब्रेक ले रही हैं। अब ऐसे में लोग सिंगर की पर्सनल लाइफ और शादी को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने लगे थे। तो अब नेहा कक्कड़ ने खुद इस पूरे मामले पर सफाई दी है।
बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने अब इस पूरे मामले को लेकर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर लिखा है- ”गाइस कृपया मेरे इनोसेंट पति और मेरी स्वीट फैमिली को इनसब में मत घसीटो। ये दुनिया के सबसे प्योर लोग हैं जिन्हें मैं जानती हूं। आज मैं जो कुछ भी हूं इनके सपोर्ट की वजह से हूं। मैं जिससे नाराज हूं वो दूसरे लोग और ये सिस्टम है। मुझे आशा है आपलोग ये समझ रहे हैं। प्लीज मेरे पति और मेरे परिवार को इस सब से दूर रखिये।”
आगे नेहा लिखती हैं- ” हां मैं मानती हूं जब बात सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की आती है तो मुझे इतना भावुक नहीं होना चाहिए था क्यूंकि मीडिया वालों को पता होता है राई का पहाड़ कैसे बनाया जाता है! सीख मिल गई है मुझे… अब से मैं अपने पर्सनल लाइफ के बारे में बात नहीं करुँगी भाईसाब। बेचारी भावुक नेहू इस दुनिया के हिसाब से कुछ ज्यादा ही भावुक है। सॉरी और थैंक्यू और चिंता न करें मैं जल्द वापस आउंगी नए धमाके के साथ… बहुत सारा प्यार।”
बता दें कि नेहा कक्कड़ के पहले के पोस्ट को लेकर कयासों का बाजार गर्म हो गया था। नेटिजन्स को लग रहा था कि सिंगर की पर्सनल और मैरिड लाइफ में सबकुछ ठीक नहीं है लेकिन अब नेहा ने अपने पोस्ट से साफ़ कर दिया है कि उनकी जिंदगी में सबकुछ ठीक है।
