February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ममता बनर्जी की टीएमसी के विधायक मनीरुल इस्लाम ने दी चुनाव आयोग को धमकी!, कहा- पाताल से खींचकर निकालेंगे…

कोलकाता। ममता बनर्जी की टीएमसी के एक विधायक पर चुनाव आयोग को धमकी देने का आरोप लगा है। टीएमसी के विधायक का नाम मनीरुल इस्लाम है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया है। इस वीडियो में एक जनसभा में मनीरुल इस्लाम लाठी से कमर तोड़ने की बात कहते दिखाई दे रहे हैं। वो ये भी कहते हैं कि पाताल से भी चुनाव आयोग को खींचकर निकालेंगे। टीएमसी विधायक मनीरुल इस्लाम वीडियो में ये भी कहते सुनाई देते हैं कि 19 फरवरी को फाइनल वोटर लिस्ट आएगी। अगर उसमें सब ठीकठाक न हुआ, तो चारों तरफ आग लगेगी। वो बीजेपी पर भी निशाना साधते सुनाई देते हैं। हालांकि, ममता की पार्टी के विधायक मनीरुल इस्लाम साथ ही कहते हैं कि हम सभी को सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा रखना होगा।

पश्चिम बंगाल में एसआईआर के मुद्दे पर सियासत बहुत गर्म है। एसआईआर के मुद्दे पर चुनाव आयोग के खिलाफ टीएमसी सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी बयान दे चुकी हैं। ममता के बयान का हवाला चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर के मामले में दिया है। चुनाव आयोग ने हलफनामा देकर सुप्रीम कोर्ट में कहा कि पश्चिम बंगाल में एसआईआर में लगे चुनाव अधिकारियों के खिलाफ हिंसा हो रही है और धमकियां दी जा रही हैं। चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में ये भी कहा कि सीएम ममता बनर्जी भी लगातार सार्वजनिक मंचों से उत्तेजक भाषण दे रही हैं। जिससे एसआईआर में लगे अफसर डरे हुए हैं।

एसआईआर के खिलाफ दाखिल याचिका पर चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि ममता बनर्जी ने 14 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसआईआर के बारे में भ्रामक और गलत जानकारी दी। चुनाव आयोग ने आरोप लगाया है कि टीएमसी सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भय फैलाने और चुनाव अधिकारियों को निशाना बनाने और वोटरों के बीच दहशत फैलाने की कोशिश की। चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि सीएम ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के एक पर्यवेक्षक को सीधे तौर पर निशाने पर भी लिया। उन्होंने सार्वजनिक तौर पर अनुचित दबाव डाला और धमकी दी। चुनाव आयोग ने हलफनामे में कहा है कि ये सब करना स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त एसआईआर के लिए माहौल को खराब करता है। दरअसल, ममता बनर्जी और टीएमसी के नेता चुनाव आयोग पर लगातार ये कहकर निशाना साध रहे हैं कि वो जायज वोटरों का नाम काट रहा है। जबकि, बीजेपी कह रही है कि चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल की वोटर लिस्ट से बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या को बाहर कर रहा है। बीजेपी का कहना है कि बांग्लादेशी घुसपैठिए और रोहिंग्या ममता बनर्जी की टीएमसी के वोटर हैं।

Tags:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed