April 22, 2026

Hind foucs news

hindi new update

रक्षाबंधन का ‘गदर 2’ को मिला जबरदस्त फायदा, 20वें दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, जानिए कुल कलेक्शन

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और ऐक्ट्रेस अमीषा पटेल लंबे समय बाद अपनी फिल्म गदर 2 से सिनेमाघर में लौटे हैं। दोनों ही एक्टरों को लंबे ब्रेक का काफी फायदा मिल रहा है। फिल्म गदर 2 सिनेमाघर में धमाल मचा रही है। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघर में रिलीज हुई थी और रिलीज के बाद से ही इसने सिनेमाघर में कब्जा जमाया हुआ है। आप फिल्म की सफलता का अंदाजा अब इसी बात से ही लगा सकते हैं की रिलीज के 2 हफ्तों में ही फिल्म 200 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी थी।

अब फिल्म की कमाई का आंकड़ा 450 करोड़ के पार जा चुका है। ऐसे में फिल्म के मेकर्स और स्टार कास्ट यही उम्मीद लगाए बैठे हैं कि जल्द फिल्म 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाए।

20वें दिन रक्षाबंधन के मौके पर किया इतना कलेक्शन

फिल्म ‘गदर 2’ को रिलीज हुए 20 दिन गुजर चुके हैं। अब फिल्म के 20वें दिन की कमाई का आंकड़ा भी सामने आ गया है। बीते दिन बुधवार को रक्षाबंधन के मौके पर फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया। इस उछाल के बाद फिल्म का कलेक्शन बढ़ गया है। बीते दिन बुधवार को रक्षाबंधन के मौके पर फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल दिखा। छुट्टी वाले दिन रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में लोग फिल्म देखने पहुंचे। फिल्म के 20वें दिन कमाई को लेकर जो आंकड़ा सामने आया है उसके मुताबिक ग़दर 2 ने 20 वें दिन (बुधवार) को 8.75 करोड़ का कलेक्शन किया है।

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ने ये आंकड़ा जारी किया है। रक्षाबंधन के मौके पर फिल्म की कमाई में आए इस उछाल के बाद गदर 2 का कुल कलेक्शन 474.5 करोड़ रुपये हो गया है। जिस तरह से फिल्म का कमाई लगातार बढ़ रही है उसे देखकर ये माना जा रहा है कि जल्द फिल्म 500 करोड़ कमा लेगी। अगर ऐसा होता है तो ये मेर्क्स और फिल्म की स्टारकास्ट के लिए एक अच्छी खबर साबित होगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *