February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

टूट गई कियारा-सिद्धार्थ की प्यारी जोड़ी,एक-दूसरे से मिलना तक किया बंद!

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस इस बार अपनी किसी फिल्म या लुक को लेकर नहीं बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीते काफी समय से खबरें लगातार सामने आ रही थीं कि एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। काफी जगहों पर दोनों को साथ भी देखा गया। फैंस भी कियारा और सिद्धार्थ की जोड़ी पर प्यार बरसाते रहते हैं। हालांकि अब कहा जा रहा है कि दोनों के बीच दूरियां आ गई हैं और दोनों का ब्रेकअप हो गया है। ये खबर सामने आते ही दोनों स्टार्स ट्वीटर पर ट्रेंड भी करने लगे हैं।

एक दूसरे से मिलना किया बंद!

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सिद्धार्थ और कियारा ने अलग होने का फैसला लिया है। दोनों का रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है। दोनों स्टार्स ने एक दूसरे से मिलना तक बंद कर दिया है। फैंस खबर सामने आने के बाद सकते में आ चुके हैं। हालांकि ब्रेकअप की वजह क्या रही..ये बात खुलकर सामने नहीं आ पाई है लेकिन ये बात कंफर्म है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बीते दिनों मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दोनों स्टार्स अपने रिश्ते को शादी का नाम देना चाहते हैं लेकिन दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि रिलेशनशिप इस हद तक बिगड़ गया।

शेरशाह में किया था दोनों ने साथ काम

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने खुलकर कभी भी अपने रिलेशनशिप पर बात नहीं की है। दोनों अच्छी बॉन्डिंग भी शेयर करते हैं। गौरतलब है कि कियारा और सिद्धार्थ को फिल्म शेरशाह में एक साथ देखा गया था। दोनों की केमिस्ट्री फिल्म में देखते ही बन रही थी। फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन किया था। किसी ने भी नहीं सोचा था कि दोनों स्टार्स अलग भी हो सकते हैं। ये खबर दोनों स्टार्स के फैंस के लिए बड़े झटके से कम नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *