March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

जेठालाल के फैंस के लिए बुरी खबर, शो से दिलीप जोशी होंगे रिप्लेस !, अब ये शख्स होगा नया टप्पू के पापा

नई दिल्ली। टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी को लोगों का काफी प्यार मिलता है। ये टीवी जगत के सबसे लोकप्रिय शो में से एक है। बीते 13 सालों से ये शो लोगों का मनोरंजन कर रहा है। दिलीप जोशी के साथ ही सीरियल के हर किरदार को लोगों ने प्यार दिया है लेकिन सबसे ज्यादा शो में जो लोकप्रिय हैं वो जेठालाल हैं। आज भी जब जेठालाल का नाम लिया जाए तो बच्चा-बच्चा उन्हें पहचानता है।

अगर आप भी जेठालाल इस शो और जेठालाल के फैन हैं तो आपके लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, कहा जा रहा है कि जेठालाल यानी दिलीप जोशी के किरदार को रिप्लेस किया जा रहा है। एक इंस्टाग्राम पेज ने इस बारे में पोस्ट जारी कर कहा है कि मेकर असित कुमार मोदी जेठालाल के रोल के लिए किसी और को तलाश रहे हैं। इस पोस्ट की मानें तो सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर सौरभ घाडगे  नए जेठालाल हो सकते हैं।

द सेंसेबल टाइम्स नाम के एक इंस्टा पेज ने ब्रेकिंग न्‍यूज लिखकर इस पोस्‍ट को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जैसे ही ये खबर जैसे फैंस के सामने आई, सभी दंग रह गए। लोग दिलीप जोशी के बदले किसी और को उस किरदार में नहीं देखना चाहते। अब इस खबर पर सौरभ घाडगे का बयान सामने आया है। सौरभ घाडगे ने पूरे मामले की सच्चाई बताई है। उन्होंने कहा कि ये पूरी खबर झूठी है और जेठालाल के किरदार वो नहीं निभाने जा रहे।

आपको बता दें, दिलीप जोशी जेठालाल के किरदार में इतना सामान गए हैं कि वो असल जिंदगी में भी जेठालाल के रूप में ही जाने जाते हैं। क्या आप जानते हैं दिलीप जोशी जेठालाल के किरदार के लिए पहली पसंद नहीं थे। इससे पहले 5 एक्टर्स को ये रोल ऑफर किया गया था लेकिन उनमें से किसी ये भी बात नहीं। इसके बाद दिलीप जोशी को ये किरदार मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *