April 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ओवैसी पर फायरिंग मामले में सामने आया CCTV फुटेज, आरोपियों ने बताया- क्यों चलाई गोली

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में तमाम पार्टियों के नेता जनता के बीच में जा रहे हैं। इसी बीच गुरुवार शाम को एक सभा से दिल्ली लौटते वक्त एआईएमआईएम राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर कुछ अज्ञात लोगों ने एक टोल प्लाजा पर हमला किया। हालांकि इस हमले में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ, वहीं ओवैसी भी सुरक्षित दिल्ली लौट आए हैं। उनकी गाड़ी पर दो गोलियों के निशान भी हैं। इस मामले में पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया है। कहा जा रहा है इनकी पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई है। वहीं, जब पुलिस ने आरोपियों से बातचीत की तो उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि आखिर उन्होंने AIMIM चीफ की गाड़ी पर गोली क्यों चलाई।

हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भुकर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी AIMIM ओवैसी की बयानबाजी से गुस्से में थे, जिसके बाद उन्होंने उनकी कार पर गोली चलाने का कदम उठाया। हमले के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है साथ ही हथियार भी बरामद किया है।

हमले में हुई गिरफ्तारी को लेकर मेरठ रेंज के आईजी प्रवीण कुमार का कहना है कि गिरफ्तारी, घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई है। इस मामले में सभी सबूतों को जुटाने के साथ ही आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही आरोपियों से पूछताछ भी की जा रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *