March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

इस दिन रिलीज होगी दीपिका पादुकोण की ‘गहराइयां’, अनन्या पांडे भी जमाएंगी रंग

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की लोकप्रियता किसी से कम नहीं है। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्म गहराइयां रिलीज होने को हैं। ऐसे में पूरी स्टार कास्ट फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई है।फिल्म को लेकर हाल ही में एक्ट्रेस जब स्पॉट की गई तो उन्होंने स्विम सूट की डिजाइन वाला बॉडी सूट और डेनिम जॉगर्स पहना हुआ था। दीपिका का ये लुक वैसे तो काफी खूबसूरत था लेकिन कुछ लोगों को उनका ये स्टाइल पसंद नहीं आया जिसके बाद वो ड्रेस को लेकर एक्ट्रेस को ट्रोल भी कर रहे हैं।

अनन्या पांडे भी जमाएंगी रंग

दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म ‘गहराइयां में अनन्या पांडे भी रंग जमाती नजर आएंगी। इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से अनन्या पांडे के लुक और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा की जा रही है। हर दिन अनन्या पांडे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा रही हैं। लोग भी उनके हर लुक को पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म के अलावा अनन्या पांडे विजय देवराकोंडा के साथ फिल्म ‘लाइगर’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक बहुत पॉपुलर हुआ था। इसमें माइक टायसन भी काम करते दिखाई देंगे।

कब रिलीज होने वाली है गहराइयां

फिल्म गहराइयां को शकुन बत्रा ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ ही सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे ने अहम रोल प्ले कर चुकी हैं। दीपिका पादुकोण की इस फिल्म में एक्टर धैर्य करवा ने भी अहम रोल निभाया है। ये फिल्म (गहराइयां) 11 फरवरी 2022 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *