March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

‘गंदी बात’ फेम गहना वशिष्ठ ने बताया कैसा चाहिए बॉयफ्रेंड!, डिमांड सुन लोगों ने कर दिया बुरी तरह ट्रोल

नई दिल्ली। ‘गंदी बात’ फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ अक्सर अपने बोल्ड स्टेटमेंट्स और फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का ऐसा ही पोस्ट सामने आया है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। दरअसल, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, उन्हें एक बॉयफ्रेंड की तलाश है। जरा ठहरिए जनाब, एक्ट्रेस की ये डिमांड पूरी करने के लिए आप इतने एक्साइटिड मत होइए, पहले गहना की पूरी डिमांड सुन लीजिए। कैसा बॉयफ्रेंड उन्हें चाहिए, एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में इसकी पूरी डिटेल्स दी हैं। तो आप भी उन डिटेल्स को जान लीजिए।

गहना वशिष्ठ ने इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मैं बहुत जल्दी में हूं, मुझे जल्द से जल्द एक बॉयफ्रेंड चाहिए और आज रात 8 बजे तक मुझे उसका नाम लॉक करना है। तो जो भी गुड लुकिंग, सिंगल, जवान और अमीर हो..मुझे तुरंत मैसेज करें।’ एक्ट्रेस की पोस्ट पढ़ कई यंगस्टर्स के दिलों का बल्ब जल उठा है और वो गहना की इच्छा पूरी करने के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं। वहीं कई यूजर्स ने गहना को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा है, ‘ये क्या…धनिया लेने निकली हो?’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘भीख मांगने का यह कैसा तरीका है?’

राज कुंद्रा पर दिया था बयान

बीते दिनों राज कुंद्रा मामले को लेकर दिए बयान से एक्ट्रेस सुर्खियों में आई थी। उन्होंने राज कुंद्रा के पक्ष में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि, राज और शिल्पा को वो कई सालों से जानती हैं और उनके मुताबिक इस मामले में राज कुंद्रा दोषी नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *