April 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

इस बार पॉवर स्टार पवन सिंह के साथ छठ मनाएंगी चांदनी सिंह

  • हिमांशु यादव 

लखनऊ – पॉवर स्टार पवन सिंह और यूट्यूब क्वीन चांदनी सिंह की जोड़ी एक बार फिर छठ पर्व पर एक साथ धमाल मचाने आ चुकी है अपने बेहतरीन छठ गीत के साथ।

जी हां अभी कल ही में पॉवर स्टार पवन सिंह और चांदनी सिंह ने एक बेहतरीन छठ गीत कल पवन सिंह ऑफिशियल यूट्यूब चैनल रिलीज हुआ है जिसका नाम है घटिये स्वर्ग लागेला बहुत ही प्यार सॉन्ग है। इस सॉन्ग को लिखा है बॉस रामपुरी ने संगीत दिया है सरगम आकाश ने।आप लोग इस सॉन्ग जरूर देखे और बताएं कैसा लगा सॉन्ग।

पवन सिंह और चांदनी सिंह की जोड़ी काफी हिट है जब भी ये जोड़ी आती है धमाल मचा देती है।आज भी पवन सिंह और चांदनी सिंह की केमिस्ट्री को लोग काफी पसंद करते हैं यही वजह है कि यह जोड़ी जब भी आती है दर्शकों के बीच एक अलग ही जगह बना लेती है।
बाकी बात पावर स्टार पवन सिंह की करें तो वह और उनकी गायकी किसी पहचान के मोहताज नहीं है वह खुद अपने आप में एक बहुत बड़ी पहचान है। सबसे अहम बात ये है कि उनके गले में हमेशा मां सरस्वती का वास रहता है इसलिए आज वह पूरी दुनिया पर अपनी आवाज के दम पर राज करते हैं।

अभी हाल ही में पवन सिंह और चांदनी सिंह का एक इवेंट के दौरान का वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसमें पवन सिंह चांदनी सिंह के साथ थोड़ी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

बता दे पॉवर स्टार पवन सिंह की फिल्म मोहरा में चांदनी सिंह लीड रोल में नजर आयेंगी जिसकी शूटिंग हाल ही में कंप्लीट हुई है इस फिल्म में चांदनी सिंह बहुत बेहतरीन किरदार में नजर आयेंगी। इस फिल्म का दर्शक बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे है।