March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मनी हाइस्ट का ये सीजन भी हुआ सुपर हिट, इमोशन और एक्शन से भरी है सीरीज

नई दिल्ली। इन दिनों मनी हाइस्ट  की चर्चा हर ओर हो रही है और हो भी क्यों ना ये नेटफ्लिक्स की फेमस सीरीज में से एक हैं। दुनियाभर में इसकी तगड़ी फैन फोलोइंग हैं। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर 3 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इस बार मनी हाइस्ट के पाचंवे सीजन का दूसरा पार्ट  रिलीज हुआ। हर सीजन की तरह ये सीरीज भी सुपर हिट हुआ है। इसकी कहानी को शब्दों में पिरोना तो मुश्किल है लेकिन इतना कहा जा सकता है कि इस सीजन में प्रोफेसर अब गैंग के साथ नहीं है। अब गैंग बैंक की डकैती के लिए अपने तरीके से काम करेगा। इसमें प्रोफेसर की जान को भी खतरा है।

प्रोफेसर का दिमाग इस सीजन में भी घोड़े की तरह तेज दौड़ रहा है। बैंक ऑफ स्पेन से सोने की चोरी वाला खेल यहां भी जारी है। हर बार की तरह यहां भी पुलिस को चकमा मिल रहा है। कर्नल तमायो जिसे हर बार प्रोफेसर से मात मिली है वो इन्हें पकड़ने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है। इस सीरीज में बताने को तो बहुत कुछ है लेकिन ये ममुकिन नहीं है।

ये है कहानी

ऐसे में हम आपको कम से कम शब्दों में मनी हाइस्ट के इस नए सीजन की कहानी को बताने की कोशिश करते हैं। इस सीजन में भी बैंक ऑफ स्पेन से सोने की चोरी वाला खेल जारी है। प्रोफेसर का दिमाग काफी तेज चल रहा है वो अपनी टीम को गोल्ड के साथ सुरक्षित बाहर निकाला चाहता है। लेकिन इसके लिए उसे कर्नल तमायो का सामना करना पड़ेगा जो अपनी पुलिस और आर्मी की इज्जत बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है। इसके लिए वो क्या करेगा, किस हद तक जाएगा ये तो आपको सीरीज देखने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन एक बात को पक्की है कि इस सीरीज को देखते हुए आप हर सीन के बाद सरप्राइज होंगे। हर सीन के बाद आप चौक जाएंगे। डायरेक्टर Colmenar ने कहानी को कुछ इस तरीके से पिरोया है जिसमें एक के बाद एक शानदार सीन आते हैं।

Colmenar ने किया डायरेक्ट

मनी हाइस्ट के पाचंवे सीजन का दूसरा पार्ट 3 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ, जो देखते ही देखते सुपर हिट हो गया। वेब सीरीज की दुनिया में सबसे पहला नाम इसी सीरीज का है। स्पेन की इस सीरीज ने दुनिया को एक शानदार शो दिया। जिसमें एक्शन, इमोशन, रोमांस और टेक्नोलॉजी का शानदार तालमेल है।  मनी हाइस्ट के पाचंवे सीजन को Colmenar ने डायरेक्ट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *