June 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

भाजपा का खुलासा- ‘कांग्रेस के टूल किट में कुंभ को सुपर स्प्रेडर इवेंट बताने और ईद की तस्वीरें नहीं दिखाने की बात’

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामलों से बने संकट के बीच कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगे हैं। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर एक टूलकिट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को खराब करने का आरोप लगाया है। बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने मीडिया संबोधित करते हुए कांग्रेस को लेकर बड़ा आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने हाल के दिनों में कोरोना को लेकर एक टूलकिट के जरिए पीएम मोदी और देश को बदनाम करने की साजिश की है। उस टूल किट के दस्तावेज भारतीय जनता पार्टी के पास उपलब्ध हैं। साथ ही पात्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस आपदा में राजनीति कर रही है। टूल किट को लेकर संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस की तरफ से टूल किट के जरिए अपने लोगों को कहा गया था कि कुंभ को कोरोना का सुपर स्प्रेडर इवेंट बताते हुए यह कहना है।

पात्रा का आरोप है कि, कांग्रेस ने टूल किट में कुंभ को लेकर कहा है कि सरकार ने इस इवेंट को अपनी मंजूरी दी थी। संबित पात्रा का यह भी आरोप है कि टूल किट में कांग्रेस पार्टी की तरफ से अपने लोगों को कहा गया था कि कुंभी की भीड़ को अधिक वायरल करना है तो वहीं ईद की भीड़ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करनी है और कुंभ तथा ईद की भीड़ की तुलना से भी बचना है।

टूल किट को लेकर संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस ने अपने लोगों हिदायत दी थी कि, जहां-जहां लोगों का दाह संस्कार हो रहा है और शव दिख रहे हैं, उनके तस्वीरें खींचकर भेजें। संबित पात्रा ने कहा कि गिद्ध भी इस तरह का व्यव्हार नहीं करते जिस तरह का व्यव्हार कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को करने के लिए कह रही है।

वहीं कोरोना को लेकर भी भारत की छवि खराब करने का आरोप संबित पात्रा ने लगाया है। पात्रा ने कहा कि टूल किट में कोरोना के नए स्ट्रेन को ‘भारतीय स्ट्रेन’ के नाम से संबोधित करने के लिए कहा गया है और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले लोगों को इसे ‘मोदी स्ट्रेन’ के नाम से प्रचलित करने के लिए कहा गया है। इसके साथ में यह भी कहा गया है कि ऐसे लोगों को सामने लाइए जो कांग्रेस के मित्र होने के साथ इंटलेक्चुअल हैं और प्रधानमंत्री मोदी को उनसे गंदे शब्दों का प्रयोग करवाइए ताकि देश में उन शब्दों को मान्यता मिल सके।

पात्रा का आरोप है कि, टूल किट में नए संसद भवन के प्रोजेक्ट को ‘मोदी का घर’ बताने की बात कही गई है। इसके अलावा टेलीविजन चैनलों पर बहस के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता इसे मोदी का घर कहकर ही पुकारते थे। संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी रोज सुबह डिस डोक्युमेंट के सहारे सरकार पर निशाना साधते थे वह डोक्यूमेंट भारतीय जनता पार्टी के पास आ गया है।

टूल किट में बताई गई बातों को लेकर संबित पात्रा का आरोप है कि, टूल किट में यह भी सुझाव दिया गया था कि बड़े नेता केंद्र सरकार को कोरोना के लिए चिट्ठी लिखें और उसी के बाद सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी ने चिट्ठी लिखना शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed