March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

चुनाव में हार झेलने के बाद अब दलबदलू स्वामी प्रसाद मौर्य को बड़ा झटका, खाली कराया गया सरकारी आवास

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश समेत 5 पांच राज्यों के चुनावी नतीजे सामने आ चुके हैं। यूपी में एक बार फिर भाजपा ने जीत का झंडा लहराया है, जबकि सपा की साइकिल को सूबे की जनता ने पंचर कर दिया है। इसके अलावा विधानसभा चुनाव में बसपा और कांग्रेस की स्थिति बेहद ही नाजुक दिखी है।

जहां भाजपा ने 270 से ज्यादा सीटें जीतकर दोबारा सरकार बनाकर इतिहास रचा दिया है। वहीं सपा 125 सीटों पर जीत मिली है। इसके अलावा बसपा को एक और देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस महज 02 सीट ही जीत सकी। बता दें कि 37 साल बाद भाजपा का कोई नेता दोबारा मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज होने में कामयाब रहा है।

वहीं यूपी विधानसभा चुनाव में दलबदलू को जनता ने जोर झटका दिया है। जिनमें एक से एक स्वामी प्रसाद मौर्य भी है। बता दें कि चुनाव से ठीक पहले भाजपा का दामन छोड़कर सपा में शामिल होने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को हार का सामना करना पड़ा है। वह अपनी फाजिलनगर सीट भी नहीं बचा सके। उन्हें भारतीय जनता पार्टी के सुरेंद्र कुशवाहा के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। इसी बीच अब स्वामी प्रसाद मौर्य के लिए एक और झटका लगा है।

चुनाव में शिकस्त झेलने के बाद दलबदलू स्वामी प्रसाद से सरकारी आवास कराया गया। बता दें कि भाजपा का साथ छोड़कर सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद चुनाव हार गए हैं, जिसके बाद अब उन्हें लखनऊ में सरकारी आवास खाली कराया गया है।

बता दें कि इसके अलावा दलबदलू धर्म सिंह सैनी को भी अपनी विधानसभा सीट हार गए है। सैनी नकुड़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे। उन्हें भाजपा कैंडिडेट मुकेश चौधरी ने 328 मतों से पटखनी दी।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *