March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कौन है पल्लवी पटेल? जिसने केशब प्रसाद मौर्या को पटखनी देकर दर्ज की जीत

नई दिल्ली। यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। पांच में से चार राज्यों में जीत दर्ज पर भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं, यूपी में दोबारा सरकार बनाकर बीजेपी ने साढ़े तीन दशक के इतिहास को बदलकर रख दिया। अब चुनाव प्रचार के दौरान बड़ी-बड़ी डींगें हांक रहे विपक्षी पार्टियों की बोलती भी पूरी तरह बंद हो गई। हालांकि इस बीच समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार पल्लवी पटेल ने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका दिया है। सिराथू सीट से सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को 7,337 वोटों से मात दी है।

भाजपा की बड़ी जीत के बावजूद पल्लवी पटेल ने उत्तर-प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को चुनाव मैदान में पटखनी दे दी। समाजवादी पार्टी की तरफ से 41 साल की पल्लवी को आखिरी समय में चुनावी मैदान में उतारा गया था। बता दें कि, चुनाव से केवल 2 हफ्ते पहले ही उन्हें कौशांबी की सिराथू सीट से प्रत्याशी बनाया गया था। बता दें कि, पल्लवी पटेल ने साल 2021 में ही अपनी ग्रैजुएशन मध्यप्रदेश की सागर स्तिथ स्वामी विवेकानंद यूनीवर्सिटी से पूरी की है। पल्लवी पटेल और केशव प्रसाद मौर्य के बीच कड़ा मुकाबला था। उत्तर-प्रदेश के बड़े नेता सोने लाल पटेल की बेटी और भाजपा सरकार में केंद्रीय मंत्री की बड़ी बहन पल्लवी पटेल ने तीन तरफ से अपनी चुनावी रणनीति को धार दी।

पल्लवी पटेल ने चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए बेरोजगारी के मुद्दे को हवा दी। इसके अलावा खुद को कौशांबी की बहू बताकर अपने पक्ष में माहौल बनाया। महिलाओं के बीच भी पल्लवी पटेल ने पैठ मजबूत की। इसके साथ ही आवारा पशु जैसे मुद्दे को भी उठाया। बता दें कि, पल्‍लवी पटेल के पक्ष में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव से लेकर राज्यसभा सदस्य जया बच्चन तक ने प्रचार किया था।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *