March 23, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ओटीटी डेब्यू करेंगे वरुण धवन!, प्रियंका चोपड़ा के साथ इस वेब सीरीज में आएंगे नजर

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन  के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। ज्यादातर बॉलीवुड सैलेब्स की तरह ही अब वरुण भी फिल्मों में काम करने के बाद ओटीटी डेब्यू करने वाले हैं। जी हां, वरुण धवन ओटीटी में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ अमेरिकी स्पाई थ्रिलर ‘सिटाडेल’ के इंडियन स्पिन-ऑफ में काम कर सकते हैं। बता दें, कोरोना काल में ओटीटी ने काफी तेजी से लोगों के बीच अपनी जगह बनाई है। इन प्लेटफॉर्म्स पर हर तरह की उम्र के लोगों के मनोरंजन के लिए भरपूर कंटेंट मौजूद है। यही कारण भी है कि लोग अब बाहर निकलने की बजाय घर पर बैठकर ही इससे अपना मनोरंजन कर रहे हैं। ओटीटी की बढ़ती लोकप्रियता के कारण ही बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी इसमें कदम रख चुके हैं।

वहीं, अब बाकी सेलेब्स की तरह ही एक्टर वरुण धवन का भी ओटीटी में एंट्री कर चुके लोगों की लिस्ट में जुड़ने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वरुण, प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन के अमेरिकी स्पाई सीरीज सिटाडेल के हिंदी वर्जन में दिखाई दे सकते हैं। हालांकि इसपर और कुछ ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

वरुण धवन ने कही ये बात

हाल ही में अपने ओटीटी डेब्यू को लेकर वरुण धवन ने कहा, ‘मुझे यह (प्लेटफॉर्म) पसंद है। कुछ बड़ा और दिलचस्प आ रहा है। लेकिन यह इस साल रिलीज नहीं होगी। मैं इसके लिए उत्साहित हूं’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *