Narada Scam Case: TMC नेताओं को जमानत देने के मामले में हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला!
नई दिल्ली। नारदा केस में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। बता दें कि नारदा केस में हर रोज नई खुलासे हो रहे है। इस बीच कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को नारदा केस में नई पीठ के गठित होने तक हाउस अरेस्ट को जारी रखने का आदेश दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इस मामले में सीबीआई ने तृणमूल के कुछ मौजूदा और पूर्व मंत्री को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से ही इस मामले ने तूल पकड़ लिया है।
बता दें कि इससे पहले सीबीआई ने नारदा केस में तृणमूल कांग्रेस के मंत्री फिरहाद हाकिम, सुब्रत मुखर्जी, विधायक मदन मित्रा और कोलकाता के पूर्व मेयर सोवन चटर्जी को गिरफ्तार किया था। वहीं अपने नेताओं पर सीबीआई के एक्शन के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता में सीबीआई दफ़्तर भी पहुंची थी।
इस दौरान ममता बनर्जी का सीबीआई पर गुस्सा फूट पड़ा। ममता ने इस गिरफ्तारी पर नाराजगी जताते हुए सीबीआई के अधिकारियों से कहा कि मुझे भी गिरफ्तार कर लीजिए।
