दिल्ली-गुरुग्राम में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, IMD ने 5 राज्यों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
दिल्ली और गुरुग्राम में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
वही गुरुग्राम में भी गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अप्रैल 1979 में गुरुग्राम में 44.8 डिग्री सेल्सियस का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। अब वहां 45.6 डिग्री सेल्सियस का तापमान दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं आईएमडी ने भीषड़ गर्मी को देखते हुए कई राज्यों के लिए अलर्ट भी जारी किया है। साथ ही दिल्ली-एनसीआर और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हीटवेव की स्थिति के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ये अलर्ट विभाग ने 1 मई तक जारी किया है। इसके अलावा राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, यूपी और ओडिशा के लिए भी अलर्ट जारी किया है। क्योंकि इन राज्यों के कुछ हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
राजस्थान और मध्यप्रदेश में गर्मी अपने चरम पर
राजस्थान और मध्यप्रदेश में अगले चार दिन गर्मी अपने चरम पर होगी। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए इन दोनों राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अनुमान है कि 4 दिनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार हो सकता है साथ ही लू का प्रकोप भी जारी करेगा। विभाग से लू से बचने की एडवाइजरी जारी की है। लू शिशुओं, बुजुर्गों और पुरानी बीमारियों वाले लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। ऐसे में सभी लोगों को अपना ध्यान रखने की जरूरत है।
