June 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार कार्तिक की फिल्म भूल भुलैया 2

नई दिल्ली। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म भूल भुलैया 2 की आंधी रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म फैंस को बहुत पसंद आ रही है और बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई भी कर रही हैं। फिल्म भूल भुलैया 2  को क्रिटिक्स और फैंस दोनों से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म ने पहले ही दिन अच्छा कलेक्शन कर ये साबित कर दिया था कि अभी तो सब शुरुआत है। रिलीज से लेकर अब तक फिल्म रोजाना नए रिकॉर्ड बना रही हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने 5वें दिन 9.56 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का  कुल कलेक्शन 76 करोड़ रुपये हो गया। अब फिल्म जल्द 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

100 करोड़ के क्लब में शामिल होगी फिल्म

फिल्म ने कलेक्शन को लेकर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है- #BhoolBhulaiyaa2 ने 5वें दिन एक बड़ा सरप्राइज दिया क्योंकि यह लगभग डबल डिजिट के करीब पहुंच गया है… फिल्म इस हफ्ते 100 करोड़ पार कर सकती हैं। फिल्म ने शुक्रवार को  14.11 करोड़, शनिवार को 18.34 करोड़, संडे को  23.51 करोड़ , सोमवार को 10.75 करोड़, मंगलवार को 9.56 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब तक फिल्म 76.27 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन कर चुकी हैं। उम्मीद है फिल्म इस हफ्ते 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

दर्शन के लिए काशी विश्वनाथ पहुंचे कार्तिक आर्यन

कार्तिक फिल्म की कमाई से काफी खुश हैं। उन्हें हाल ही में काशी विश्वनाथ में बाबा भोलेनाथ के दर्शन करते हुए देखा गया। एक्टर गंगा आरती का लुत्फ भी उठाते दिखे। उनके साथ फिल्म के डायरेक्टर भूषण कुमार को भी देखा गया। वहीं कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भूलैया 2 के साथ कंगना की फिल्म धाकड़ भी रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर कही टिकती ही नजर नहीं आ रही हैं। खबरे हैं कि कुछ सिनेमाघरों में तो फिल्म के शो को ही कैंसिल कर दिया गया है क्योंकि ऑडियंस ही नहीं आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *