कंगना रनौत का केजरीवाल पर जोरदार प्रहार, कहा-रायता फैलाकर बोल रहे हैं मोदी जी बचाओ…
नई दिल्ली। बॉलीवुड पंगा क्वीन कंगना रनौत अक्सर अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए हमेशा चर्चाओं में बनी रहती हैं। कंगना रनौत बॉलीवुड के कलाकारों और निर्देशकों से तो वे सोशल मीडिया पर भिड़ती ही रहती हैं। इसके इतर राजनेताओं को भी कई बार अपने चिर-परिचित तेवर में जवाब दे चुकी हैं।
इसी कड़ी में अब अभिनेत्री कंगना ने अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ट्विटर के जरिए निशाने पर लिया है। दरअसल हाल ही में सीएम केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर मदद मांगी, जिसके बाद अभिनेत्री ने उस चिट्ठी को साझा कर दिल्ली के मुख्यमंत्री पर जोरदार प्रहार किया है।
कंगना ने केजरीवाल पर तंज कसते हुए लिखा हैं, ‘बचाओ बचाओ बचाओ…. मोदी जी बचाओ…. हमने जितना रायता फैलाना था फैला दिया है…. अब आप इसे साफ़ करो… ये रहा रायता और ये आपकी दिल्ली, संभालों। घुमा फीरा की बोलने से सिर्फ बात बदल सकती है उसका मतलब नहीं।’
गौरतलब है कि राजधानी में कोरोना से बिगड़ते हालात के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिखी। इस चिट्ठी में केजरीवाल ने लिखा, ‘दिल्ली में कोरोना की स्थिति बेहद गंभीर है। कोरोना बेड्स और ऑक्सीन की भारी कमी है। वहीं लगभग सभी आईसीयू बेड्स भर गए हैं। इसकी जानकारी हमनें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और गृह मंत्री अमित शाह को भी दी है। हमें आपकी मदद की जरुरत है।’
