14 अप्रैल के बाद से भारत में सबसे कम 1.96 लाख कोविड मामले, 24 घंटे में 3,511 लोगों की मौत
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस की दूसरी लहर से राहत मिलती दिख रही है। कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। 14 अप्रैल के बाद ये पहली बार है जब देश में 2 लाख से कम नए मामले सामने आए हैं। मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना के 1,96,427 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान मरने वालों की संख्या 3,511 दर्ज की गई।
इन ताजा आंकड़ों के बाद अब देश में पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,69,48,874 हुई है। वहीं कुल मौतों की संख्या 3,07,231 हो गई है। भारत में कोरोना के अभी 25,86,782 एक्टिव मरीज हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 3,26,850 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है, जिसमें 2,40,54,861 लोग अब तक कोविड से ठीक हो चुके हैं।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, देश में कल कोरोनावायरस के लिए 20,58,112 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 33,25,94,176 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 19,85,38,999 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 24,40,236 लोगों को पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है।
