February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बंद कमरे में लड़की के साथ रंगरेलियां मना रहे थे कांग्रेस के दिग्गज नेता, पत्नी ने रंगेहाथों पकड़ा, फिर…

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर यूं तो आपने कई वीडियो देखें होंगे लेकिन इस वक्त जो वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है वो वो गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी का है। दरअसल, सोशल मीडिया पर भरत सिंह सोलंकी के कुछ वीडियो देखने को मिल रहे हैं जिनमें वो किसी लड़की के साथ कमरे में दिख रहे हैं। सामने आए वीडियोज में देखा जा सकता है कमरे का गेट खोलकर सोलंकी की पत्नी अंदर दाखिल होती है जिसके बाद पति-पत्नी में हाथापाई शुरू हो जाती है। वीडियो में सोलंकी की पत्नी लड़की से भी मारपीट करती हुई नजर आ रही है।

इस वायरल हो रहे वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता भरत सिंह सोलंकी बंद कमरे में किसी लड़की के साथ रंगरेलियां मना रहे थे। इसी दौरान उन्हें उनकी पत्नी ने उन्हें रंगे हाथों धर-दबोचा। वीडियो में कांग्रेस नेता भरत सिंह सोलंकी को टी-शर्ट और हाफ पैंट पहने हुए देखा जा सकता है। वहीं, उनके साथ कमरे में नजर आ रही लड़की लोअर टी-शर्ट में दिखाई दे रही है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन पर रंगरेलियां मनाने का आरोप लग रहा है।

एक वीडियो में भरत सिंह सोलंकी की पत्नी रेशमा पटेल अपने पति के साथ पकड़ी गई लड़की को डांटती हुई नजर आ रही है। रेशमा पटेल गुजराती भाषा में ये कहती सुनाई दे रही है, ‘ये तुम्हारे बाप की उम्र का है, जरा सी शर्म नहीं आई तुम दोनों को।’ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जो वीडियो वायरल हो रहे हैं उन्हें कांग्रेस नेता भरत सिंह सोलंकी की पत्नी रेशमा पटेल ने ही बनवाया है। रेशमा पटेल ने कांग्रेस नेता पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके पति की किसी गैर महिला के साथ संबंध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed