May 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Lal Singh Chaddha: इस एक्ट्रेस से उम्र में 17 साल बड़े हैं आमिर खान,‘लाल सिंह चड्ढा’ फिल्म में बनी उनकी मां

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ जल्द ही बड़े पर्दे पर आने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में लॉन्च किया गया था। फिल्म जगत के कई दिग्गज कलाकार इस ट्रेलर में दिखाई दिए थे। फिल्म का ट्रेलर फैन्स को काफी पसंद आ रहा है और वे फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लाल सिंह चड्ढा के ट्रेलर लॉन्च के बाद सबसे ज्यादा अगर कोई चर्चा में है तो वो और कोई नहीं बल्कि एक्ट्रेस मोना सिंह हैं। लाल सिंह चड्ढा में मोना ने एक्टर आमिर खान की मां का किरदार निभाया है। हालांकि, मजे की बात ये है कि इन दोनों एक्टर्स की उम्र में काफी बड़ा अंतर है।

 

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि आमिर खान उम्र में मोना सिंह से 17 साल बड़े हैं। दरअसल, मोना अभी सिर्फ 40 साल की हैं वहीं आमिर खान 57 साल के हो चुके हैं। खास बात ये है कि फिल्म का ट्रेलर देखकर मोना और आमिर खान की उम्र का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है।

मोना सिंह आमिर खान और करीना कपूर के साथ 3 इडियट्स फिल्म में काम कर चुकी हैं। मोना सिंह ने इस फिल्म में करीना कपूर की बहन का रोल अदा किया था। जिसे दर्शकों ने काफी सराहा था।

29 मई को आईपीएल 2022 के फाइनल के दौरान लाल सिंह चड्ढा फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया था। जबकि ये फिल्म 11 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। अद्वैत चंदन इस फिल्म के डायरेक्टर हैं। वहीं एरिक रोथ और अतुल कुलकर्णी ने इस फिल्म की कहानी लिखी है। आपको बता दें कि आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म फॉरेस्ट गंप की हिंदी रीमेक है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *