कारोबार

New Bike Launch: KTM Duke से सस्ती इस बाइक के फीचर्स जानकर हो जाएंगे हैरान, जल्दी करें न हो जाए देर

शेयर करें:

नई दिल्ली। एफबी मोंडिअल एक बाइक निर्माता कंपनी है जिसने मार्केट में अपनी एक बिलकुल नई बाइक पीगा 125 को लॉन्च कर दिया है। पीगा 125 की सीधी टक्कर अब केटीएम ड्यूक 125 और यामाहा एमटी 15 जैसी बाइक्स से होने वाली है। पीगा 125 की इंस्पिरेशन एफबी मोंडिअल कंपनी की सबसे महंगी स्पोर्ट्स बाइक से ली गई है। पीगा 125 में कंपनी ने वही इंजन लगाया है जो होंडा वी ट्विन एसपी1 में दिया जाता है। मशहूर डिजाइनर रोडोल्फो फ्रेस्कोली ने इस बाइक का एक्सटीरियर डिजाइन किया है। रोडोल्फो फ्रेस्कोली वही डिजाइनर हैं जो सुजुकी कटाना को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे।

पीगा 125 के इंजन का साइज है छोटा

कंपनी ने इस नई पीगा 125 में 124 cc का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन लगाया है। इस इंजन में 14.8 bhp का पॉवर और 10.5 nm का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता होती है। इस इंजन के साथ कंपनी ने 6 स्पीड का गियर बॉक्स भी दिया है। आपको बता दें कि केटीएम 125 ड्यूक में लगा इंजन 14.5 bhp का पॉवर और 12 nm का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। एफबी मोंडिअल पीगा 125 का वजन 135 किग्रा है जो 159 किलोग्राम की केटीएम ड्यूक की अपेक्षा काफी कम है। जल्दी ही स्पीड पकड़ने में पीगा 125 माहिर है।

Ad Zone: in_content

Piega 125 के फीचर्स

अगर इस नई बाइक के यूनिक फीचर्स की बात करें तो इसमें नॉन अडजस्टेबल यूएसडी फोर्क और बाइक के पिछले हिस्से में मोनोशॉक सस्पेंशन लगाया गया है। बाइक के दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक्स लगाए गए हैं और सिंगल चैनल एबीएस भी दिया गया है। कलर टीएफटी डैश के अलावा इस बाइक में पूरी तरह एलईडी लाइटिंग भी दी गई है।

एफबी मोंडिअल की इस नई बाइक पीगा 125 की कीमत 4,400 यूरो है जो इंडियन करेंसी के हिसाब से करीब 3.66 लाख रुपये बनती है।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें