देश

इधर हुआ राष्ट्रपति चुनाव का ऐलान और उधर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान

शेयर करें:

नई दिल्ली। गुरुवार को चुनाव आयोग (Election Commission) ने राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि सियासी पार्टियां राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग के मामले में अपने सांसदों और विधायकों को कोई व्हिप जारी नहीं कर सकता हैं। आपको बता दें कि देश के वर्तमान में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त होने जा रहे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने गुरुवार को राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी अहम तारीखों की घोषणा कर दी हैं। उन्होंने बताया कि, राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान होगा। जबकि मतगणना 21 जुलाई को की जाएगी। वहीं नामाकंन की अंतिम तिथि 29 जून होगी। इसके साथ ही 25 जुलाई को देश के नए महामहिम शपथ लेंगे।

वहीं जैसे ही राष्ट्रपति चुनाव की तारीख की घोषणा हुई तो सोशल मीडिया पर एक नाम तेजी से ट्रेंड करने लगा। इतना ही नहीं यूजर्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाह तक देते हुए दिखाई। सोशल मीडिया पर आरिफ मोहम्मद खान का नाम ट्रेंड कर रहा है। बता दें कि आरिफ मोहम्मद खान इस वक्त केरल के राज्यपाल हैं। अक्सर आरिफ खान अपने बयान को लेकर सुर्खियों में रहते है। आरिफ खान का नाम उस वक्त चर्चा में आया था जब उन्होंने शाहबानो मामले में राजीव गांधी सरकार में मंत्री पद से  इस्तीफा दे दिया था।

भाजपा भी उन्हें एक प्रगतिशील मुस्लिम चेहरे के तौर देखती हैं। इतना ही नहीं भाजपा ने आरिफ खान को केरल जैसे मुस्लिम बहुल इलाके का गर्वनर बनाकर ये मैसेज भी दिया था कि वो मुस्लिम विरोधी नहीं है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या पीएम मोदी एक बार फिर अपने फैसले से विपक्ष को चौंका सकते हैं।

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें