May 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

KKK12: रुबीना दिलैक को मिला अजीबोगरीब टास्क, खुलेआम KISS करने का मिला फरमान, टास्क के दौरान निकली एक्ट्रेस की चीख

नई दिल्ली। रोहित शेट्टी का मचऑवेटिड शो खतरों के खिलाड़ी का 12वां सीजन छोटे पर्दे पर दस्तक दे चुका है। शो में टीवी के कई स्टार्स को देखा गया है। शो में रुबीना दिलैक, मुनव्वर फारूकी, अनेरी वजानी, जन्नत जुबैर, शिवांगी जोशी, श्रृति झा, राजीव समेत कई स्टार्स शामिल हैं। शो ओटीटी पर शुरू हो चुका है और शो अपनी शुरुआत के हिसाब से काफी एंटरटेनिंग है और फैंस को काफी पसंद आ रहा है। चौंकाने वाली बात ये है कि शो का पहला एलिमिनेशन हो चुका है जिसमें एक्ट्रेस अनेरी वजानी को शो के बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। ये एलिमिनेशन काफी शॉकिंग था क्योंकि एक्ट्रेस अनुपमा जैसे शो हिट सीरियल को छोड़कर आईं थी।

रुबीना ने किया मेंढक को किस

अब शो से जुड़ा एक वीडियो सामने आया जिसमें रुबीना दिलैक खतरों के खिलाड़ी शो में खतरों से खेलती दिख रही हैं। एक्ट्रेस शो में अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ के आई हैं। एक्ट्रेस का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें रोहित शेट्टी रुबीना को मेंढक को किस करने के लिए कह रहे हैं। एक्ट्रेस पहले तो मेंढक को हाथ में लेने से भी डरती हैं लेकिन बात हिम्मत जुटाकर उसे किस कर देती है। ये नजारा देखकर सभी कंटेस्टेंट काफी खुश होते हैं और रुबीना के स्टंट की दाद देते हैं। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।फैंस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

सामने आया शो का नया प्रोमो

वीडियो में रोहित कहते हैं कि ये मेंढक अभिनव शुक्ला है और आपको उसे अभिनव करके किस करना होगा। प्रोमो में रोहित कहते हैं कि इस बार का शो काफी खतरनाक होने वाला है और खतरा चारों और से आने वाला है। प्रोमो देखकर फैंस का एक्साइटमेंट लेवल काफी बढ़ चुका है। फैंस अब शो को टीवी पर देखने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। बता दें कि खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में अभिनव शुक्ला नजर आए थे जो शो को जीतते-जीतते रह गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *