May 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

15 दिनों में राज्य में दूसरा बड़ा धर्मांतरण, एक परिवार के 18 लोग मुस्लिम बने हिंदू, धारण किया जनेऊ

नई दिल्ली। 1 नवंबर, 2000 तक क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य रहा मध्य प्रदेश इस वक्त धर्मांतरण की खबरों को लेकर चर्चा में है। महज 15 दिनों में राज्य में धर्मांतरण का दूसरा बड़ा मामला देखने को मिला है। अभी 13 दिन पहले ही मंदसौर में शेख जफर शेख पिता गुलाम मोइनुद्दीन शेख ने हिन्दू धर्म अपनाया था। हिंदू बनने के बाद गुलाम मोइनुद्दीन शेख अब चेतन सिंह राजपूत के नाम से जाने जाते हैं। वहीं, उनकी पत्नी पहले से ही हिंदू धर्म से है। ये धर्म परिवर्तन का पूरा कार्यक्रम भगवान पशुपतिनाथ मंदिर प्रांगण में हुआ था। वहीं, अब ताजा मामला रतलाम जिले के आम्बा का है। यहां 18 लोगों ने मुस्लिम धर्म को त्याग कर हिंदू धर्म अपना लिया। इस परिवार के मुखिया मोहम्मद शाह अब हिंदू धर्म अपनाने के बाज राम सिंह बन गए हैं।

गोबर और गोमूत्र से नहाकर धारण किया जनेऊ

गुरुवार को महा शिवपुराण की पूर्णाहुति पर भीमनाथ मंदिर में स्वामी आनंदगिरी महाराज के सान्निध्य में सभी ने गोबर और गोमूत्र से नहाकर जनेऊ धारण किया। धर्मांतरण से पहले इन सभी के द्वारा एक शपथ पत्र भी तैयार करवाया गया जिसमें इन्होंने बिना किसी दबाव और मर्जी से धर्म बदलने की बात लिखी। कहा जा रहा है इस परिवार के मुखिया ने स्वामी आनंदगिरी के पास जाकर धर्म परिवर्तन करने की इच्छा जाहिर की थी। जिसके बाद ही उन्होंने धर्मांतरण करवाया।

धर्म परिवर्तन के बाद कौन अब क्या बने

इस धर्म परिवर्तन के बाद मोहम्मद शाह राम सिंह बन गए हैं। उनका बेटा मौसम शाह से अरुण सिंह और  शाहरुख शाह अब संजय सिंह बन गए हैं। नजर अली शाह अब राजेश सिंह, नवाब शाह बदलकर मुकेश सिंह और पत्नी शायरबी, शायरा बाई बनी है। इनके अलावा शबनम (पति शाहरुख शाह) सरस्वती बाई हैं और पोता हीरो शाह सावन सिंह (पिता मौसम शाह) बना है।

इसके अलावा धर्मवीर शाह पिता हुसैन शाह बने धर्मवीर सिंह, उसकी पत्नी आशाबी से आशा बाई बनी। अरुण शाह पिता अर्जुन शाह बने करण सिंह, उनकी पत्नी मीनू बी से मीना बाई बनी। राजू शाह पिता गुलाब शाह बने राजू सिंह, उनकी पत्नी रंजिता शाह से रंजिता बाई बनी। रमजानी पिता लल्लू शाह बने मुकेश सिंह। रुखसाना पति हबीब खान बनी रुक्मणी बाई, अर्जुन शाह बनें अर्जुन सिंह, उनकी पत्नी मुमताज से माया बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *