July 27, 2026

Hind foucs news

hindi new update

एक दिन की राहत के बाद फिर बढ़े कोरोना के नए केस, बीते 24 घंटे में सामने आए 8 हजार से ज्यादा मामले

नई दिल्ली। एक दिन पहले मंगलवार को थोड़ी राहत मिलने के बाद एक बार फिर कोरोना ने नए मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। मंगलवार को जहां देश में कोरोना के 6,594 नए मामले दर्ज हुए थे। तो वहीं, आज बुधवार को एक बार फिर वायरल के नए मामलों में उछाल देखने को मिला है। ताजा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 8,822 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान करीब 15 लोगों ने अपनी जान गवाई है। कोरोना के इन नए मामलों के सामने आने के बाद देश (भारत) में कोरोना के कुल एक्टिव मामलों की संख्या 53,637 तक पहुंच चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 5,718 लोग कोरोना को हराकर डिस्चार्ज हो गए हैं। वायरस के ताजा आंकड़ों के सामने आने के बाद देश में इसके कुल मामलों की संख्या 4,32,45,517 पर जा पहुंची है। वहीं, कुल रिकवरी 4,26,67,088 पर बना हुआ है। अब तक कोरोना से होने वाली कुल मौतों की संख्या 5,24,792 पर पहुंच गई है। वायरस के दौबारा बढ़ते कहर के बीच देश में वैक्सीनेशन भी तेजी से चल रहा है। अब तक कुल 1,95,50,87,271 वैक्सीनेशन हो चुका है।

पिछले दिन की तुलना में 3 हजार का इजाफा

ताजा आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो बीते दिन कोरोना वायरस के 6594 नए मामले सामने आए थे और आज बुधवार को 8,822 नए मामले सामने आए हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो इसमें 3 हजार का इजाफा देखने को मिला है। हालांकि यहां बता दें कि बीते कुछ दिनों से ही कोरोना के 8 हजार से ज्यादा नए मामले देखने को मिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *