May 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Covid-19: फिर घातक हुआ कोरोना!, 113 दिन बाद देश में आए 13 हजार से ज्यादा नए मामले

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस के जिस तरह से नए मामले सामने आ रहे हैं उससे देखने के बाद तो ये ही लगता है कि चौधी लहर आ चुकी है। हर दिन के साथ कोरोना के नए मामलों में उछाल देखने को मिल रहा है। एक दिन पहले जहां, शुक्रवार को देश में कोरोना वायरस के 12847 मामले सामने आए थे। तो वहीं, आज 18 जून शनिवार को 13,216 नए केस दर्ज किए गए हैं। वायरस के ये मामले बीते 24 घंटे में देखने को मिले हैं। इसके अलावा बीते 24 घंटे में देश में 23 मरीजों की जान गई है जिसके बाद मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,24,840 हो गई है। एक दिन पहले की तुलना में सामने आए मामले 2.9% ज्यादा हैं। इन नए केसों के बाद अब देश में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 4,32,83,793 हो गए हैं।

सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में मिल रहे केस

देश के महाराष्ट्र राज्य में कोरोना का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। यहां वायरस के 4,165 मामले सामने आए है। इसके बाद केरल में 3,162, दिल्ली में 1,797, हरियाणा में 689 और कर्नाटक में कोरोना के 634 मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में कुल 5,19,903 सैंपल का टेस्ट भी किया गया है।

रिकवरी रेट दे रहा है राहत

देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के नए मामलों के बीच राहत की बात ये है कि भारत में रिकवरी रेट 98.63% पर बना हुआ है। बीते 24 घंटों में कोरोना से कुल 8,148 मरीज ठीक हुए हैं। इन नए ठीक हुए लोगों के बाद देशभर में कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 4,26,90,845 हो गई है। भारत में कुल एक्टिव केस 68,108 हैं जिसमें पिछले 24 घंटे में 5,045 एक्टिव केसों की बढ़ोतरी हुई है।

बीते दिन ऐसा था कोरोना का आंकड़ा

एक दिन पहले यानी शुक्रवार को देश में कोरोना वायरस के के 12847 केस सामने आए थे। इस दौरान 14 मरीजों की जान गई थी। शुक्रवार के ये आंकड़े गुरुवार की तुलना में 5.2 फीसदी ज्यादा थी। सबसे ज्यादा मामलों (4,255) के साथ महाराष्ट्र पहले स्थान पर था तो वहीं, इसके बाद केरल में 3,419 केस के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *