सिनेमा

Koffee With Karan 7: पहले ही एपिसोड में आलिया ने खोले अपने बेडरूम सीक्रेट

शेयर करें:

नई दिल्ली। फिल्म निर्देशक करण जौहर इस वक्त टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। उनका विवादित शो कॉफी विद करण सीजन 7 कल से टेलीकास्ट होने वाला है। शो को आप  प्रीमियर डिज्नी + हॉटस्टार पर देख सकेंगे। शो अभी ऑनएयर भी नहीं हुआ है लेकिन शो को लेकर बड़ा बज बना हुआ। अब शो से जुड़ा नया प्रोमो सामने आया है जिसमें आलिया भट्ट और रणवीर सिंह को साथ में बहुत मस्ती करते देखा जा रहा है। प्रोमो आते ही सोशल मीडिया पर हिट हो गया है। प्रोमो इतना धमाकेदार है तो शो कितना होगा..ये अंदाजा लगाना फैंस के लिए मुश्किल नहीं होगा।

सामने आया धमाकेदार प्रोमो

कॉफी विद करण सीजन 7 का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें सीजन के पहले गेस्ट के तौर पर आलिया और रणवीर सिंह को देखा गया। बता दें कि आलिया और रणवीर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दूसरी बार स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। वो अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचे। प्रोमो में आप देख सकते हैं कि आलिया और रणवीर कितनी मस्ती करते दिख रहे हैं। प्रोमो में करण आलिया से पूछते हैं कि शादी के बाद उन्हें क्या एहसास हुआ। इसका जवाब आलिया ने बहुत ही मजेदार तरीके से दिया। उन्होंने कहा कि असल जिंदगी में सुहागरात जैसी कोई चीज नहीं होती है…आप लोग थके हुए होते हैं। ये जवाब सुनकर करण जौहर और रणवीर अपनी हंसी को रोक नहीं पाते हैं।

Ad Zone: in_content

आलिया और रणवीर ने की खूब मस्ती

वहीं करण ने आलिया को ‘मेरी शादी’ पर कुछ बोलने के लिए कहा। आलिया तुरंत ही करण जौहर की शादी को लेकर बोलने लगती हैं। करण और रणवीर समझाते हैं कि आप को अपनी शादी पर बोलना है जिसका टॉपिक है ‘मेरी शादी’। ये बात सुनकर आलिया और रणवीर दोनों ही अपनी हंसी को रोक नहीं पाते हैं। करण आलिया को उस एक्टर को चुनने के लिए कहते हैं जिसके साथ उनकी केमिस्ट्री काफी अच्छी है। वो रणवीर और वरुण धवन का ऑप्शन देते हैं। इस सवाल पर आलिया सोचने लगती है और रणवीर नाराज हो जाते हैं और शो से बाहर निकल जाते हैं।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें