February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

फिर बढ़ी रिया चक्रवती की मुश्किलें, एनसीबी की ड्राफ्ट चार्जशीट में एक्टेस पर लगे गंभीर आरोप

नई दिल्ली। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने फ्लैट पर फांसी लगा ली थी। उनकी मौत के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती बहुत दिन तक सुर्खियों में बनी हुई थी। उन पर सुशांत सिंह की मृत्यु को लेकर कई आरोप भी लगे थे जिसकी वजह से उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। हालांकि, जेल से बाहर आने के बाद रिया ने मीडिया से दूरी बना ली थी। लेकिन रिया की मुश्किले कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। अभी एनसीबी ने एक चार्जशीट दाखिल की है। जिसमें ये कहा गया है कि सुशांत को ड्रग्स की आदत उनकी गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती ने ही लगाई थी। अब जब रिया जेल से बाहर आई तब उसके बारे में  नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने ड्रग्स केस में रिया और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती के खिलाफ चार्ज ड्राफ्ट किए हैं। जिसमें रिया और 34 अन्य आरोपियों पर बॉलीवुड के लोगों को ड्रग्स सप्लाई करने का चार्ज लगाया है।

चार्जशीट पर धाराएं

एनसीबी द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में रिया ने मार्च 2020 से सितंबर 2020 के दौरान गांजे की इन डिलीवरी की पेमेंट की। ड्राफ्ट के मुताबिक, रिया ने एनडीपीएस अधिनियम 1985 की धारा 8[c] के साथ 20[b][ii]A, 27A,28, 29 & 30 के तहत अपराध किया है।

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

जैसे ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा दाखिल चार्जशीट में रिया चक्रवती और उनके भाई शौविक चक्रवती और अन्य लोगों का नाम आया तभी से सोशल मीडिया पर कोहराम मचा हुआ है। कई यूजर्स इस पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। एक “फ्री थिंकर” नाम के यूजर ने लिखा कि जस्टीस फॉर सुशांत ट्रेंड होगा अब सिर्फ….कब से लोग इस मूमेंट का इंतजार कर रहे थे। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि कोई चुनाव आने वाले है क्या? एक अन्य यूजर लिखते है कि अकेला छोड़ दो यार उसे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *