February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

एनकाउंटर में मारा गया मूसेवाला हत्याकांड का आरोपी गैंगस्टर,3 पुलिसकर्मी जख्मी

नई दिल्ली। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर्स के साथ पुलिस की मुठभेड़ की जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने शार्प शूटर्स की घेराबंदी कर ली है। पुलिस और शूटर जगरूप रूपा और मनप्रीत उर्फ़ मनु खुसा के बीच बीते चार घंटे से मुठभेड़ जारी है। कहा जा रहा है कि मुठभेड़ में शार्प शूटर जगरूप रूपा मारा गया है। बता दें कि पंजाबी सिंगर मुसेवाला को मारने के पीछे उन्ही दोनों का हाथ था। आरोपी मनप्रीत ने AK-47 से मूसेवाला पर गोली चलाई थी। इस मुठभेड़ में तीन पुलिसवालों के जख्मी होने की खबर सामने आ रही हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

29 मई को हुई थी मूसेवाला की हत्या

ये एनकाउंट अटारी बॉर्डर के पास चल रहा है। बताया जा रहा है कि पुश्तैनी हवेली में और गैंगस्टर छिपे हैं।  बता दें कि दो दिन पहले ही जगरूप रूपा और मनप्रीत उर्फ़ मनु खुसा को समालसर शहर में चोरी की बाइक पर देखा गया था। सामने आई सीसीटीवी फुटेज में दोनों बदमाशों को चोरी की बाइक पर देखा गया था। गौरतलब है कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की हत्या 29 मई को हुई थी।जहां गैंगस्टर्स ने बीच सड़क पर सिंगर को गोलियों से भून डाला था। मौके पर ही सिंगर की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *