National Herald Case: सोनिया गांधी से पूछताछ को लेकर बड़ी खबर, ED का सवाल- यंग इंडियन बनाने का आइडिया किसका था?
नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मामले में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ कर रही है। बता दें कि सोनिया गांधी से पहले पूछताछ होनी थी, लेकिन वो कोरोना की चपेट में आ गई थी गया। जिसके बाद उनकी ओर से ईडी से नई तारीख मांगी गई थी। जिसके बाद ईडी ने उन्हें 21 जुलाई को हाजिर होने का आदेश दिया। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ ईडी जांच के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं सड़क पर उतरकर अपना आक्रोश जता रहे है और देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रहे है। अशोक गहलोत, शशि थरूर, सचिन पायलट समेत प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसी बीच सोनिया गांधी से पूछताछ को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी ने कांग्रेस अध्यक्ष से पूछा है कि यंग इंडियन बनाने का आइडिया किसका था? इसके अलावा उनसे ये भी सवाल किया गया कि यंग इंडियन को लेकर कितनी बैठकें हुई थी और शुरुआती बैठकें कहां हुई। साथ ही ई़डी ने ये भी प्रश्न किया कि आप कितनी बार इन बैठकों में शामिल हुई। सबसे अहम सवाला ये था कि क्या यंग इंडियन को लेकर 10 जनपथ पर भी बैठक हुई थी। सूत्रों के अनुसार 10 जनपथ को लेकर किए गए सवाल पर सोनिया गांधी थोड़ी विचलित नजर आई।
जानिए क्या है मामला-
अब आपको बताते हैं कि नेशनल हेराल्ड का मामला दरअसल है क्या? साल 1937 में एजेएल कंपनी बनाकर नेशनल हेराल्ड अखबार निकाला गया था। कंपनी घाटे में गई, तो कांग्रेस ने उसे 90 करोड़ का कर्ज दिया। इस कर्ज के एवज में यंग इंडियन कंपनी को एजेएल ने अपने 99 फीसदी शेयर दे दिए। यंग इंडियन में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के 38-38 प्रतिशत शेयर हैं। 99 फीसदी शेयर यंग इंडियन ने महज 1 करोड़ रुपए में खरीदे। इसी की जांच प्रवर्तन निदेशालय मनी लॉन्ड्रिंग के तहत कर रही है।
