June 28, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Bank Holidays August 2022: अगस्त के महीने में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, जाने से पहले चेक कर लें लिस्ट

नई दिल्ली। साल 2022 का 8वां महीना, यानी अगस्त शुरू होने को है। वैसे तो हर किसी को महीने में 1 से दो बार तो कम से कम चक्कर काटने ही पड़ते हैं। अगर आपका भी बैंक का कुछ काम है और आप इस (अगस्त) महीने में बैंक जाने की सोच रहे हैं तो आपका इस पूरी खबर को पढ़ना जरूरी है। वो इसलिए क्योंकि आने वाले अगस्त के महीने में एक या दो दिन नहीं बल्कि पूरे 13 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में अगर आपको भी बैंक से जुड़ा कोई काम है तो आपको अगस्त महीने की बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लेनी चाहिए। ताकी आपको किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। तो चलिए आपको दिखाते हैं रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी किए गए हॉलिडे लिस्ट  के अनुसार इस महीने देश के अलग-अलग राज्य में कुल 13 दिन बैंक कब-कब बंद रहेंगे।

अगस्त 2022 में बैंक हॉलिडे की ये है लिस्ट

1 अगस्त 2022 द्रुपका शे-जी त्योहार के चलते (गंगटोक) में छुट्टी रहेगी। 7 अगस्त 2022 को पहला रविवार होने का कारण छुट्टी। 8 अगस्त 2022 को मोहर्रम (जम्मू और श्रीनगर) में छुट्टी रहेगी। 9 अगस्त 2022 को चंडीगढ़,  गुवाहाटी, इंफाल, देहरादून, शिमला, तिरुवनंतपुरम, भुवनेश्वर, जम्मू, पणजी, शिलांग को छोड़कर पूरे देश में रहेगी छुट्टी रहेगी। 11 अगस्त 2022 को रक्षाबंधन के त्योहार के मद्देनजर पूरे देश में छुट्टी रहेगी।

13 अगस्त 2022 को दूसरा शनिवार रहेगा। 14 अगस्त 2022 को भी रविवार की छुट्टी। 15 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता दिवस का अवकाश तो वहीं 16 अगस्त 2022 को पारसी नववर्ष के मौके पर मुंबई और नागपुर में छुट्टी रहेगी। इसके बाद 18 अगस्त 2022 को जन्माष्टमी के मौके पर पूरे देश में छुट्टी रहेगी। 21 अगस्त 2022 को रविवार रहेगा। 28 अगस्त 2022 को भी रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। 31 अगस्त 2022 को गणेश चतुर्थी के त्योहार की वजह से गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *