April 23, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दहेज नहीं ला रही थी तो पति ने मौसेरे भाई के साथ मिलकर पत्नी से गैंगरेप कर दिया तीन तलाक, चढ़ा पुलिस के हत्थे

गोंडा। यूपी के गोंडा में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपने मौसेरे भाई के साथ पत्नी से गैंगरेप किया और विरोध करने पर मारपीट के बाद उसे तीन तलाक दे दिया। गोंडा कोतवाली पुलिस के मुताबिक इस मामले में आरोपी पति मोहम्मद अदनान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके मौसेरे भाई की तलाश है। पुलिस को महिला ने तहरीर दी थी कि दहेज की वजह से ससुराल में उसका उत्पीड़न होता था। वो परेशान होकर अपने मायके आ गई थी। एक दिन मौका पाकर उसका पति अदनान अपने मौसेरे भाई के साथ लखनऊ से आ धमका।

महिला के मुताबिक अदनान और उसका भाई घर में घुस आए। उस वक्त घर पर वो अकेली थी। अदनान और दूसरे आरोपी ने उसे पकड़ लिया और बारी-बारी से रेप किया। इसके बाद उसकी दोनों ने जमकर पिटाई की। जिसके बाद मोहम्मद अदनान ने उसे तीन तलाक कह दिया और फिर भाई के साथ लखनऊ लौट गया। महिला से तहरीर मिलते ही कोतवाली थाने की पुलिस सक्रिय हो गई। एफआईआर दर्ज कर अदनान को गिरफ्तार किया गया। दूसरा आरोपी उसका भाई फरार बताया जा रहा है।

गोंडा के एसपी और तेज-तर्रार अफसरों में शुमार आकाश तोमर ने मीडिया को बताया कि पीड़ित महिला गोंडा की ही निवासी है। उसकी शादी लखनऊ में हुई थी। वहां दहेज के लिए उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। पति रोज उससे मारपीट भी करता था। इससे परेशान होकर वो मायके आ गई थी। महिला के मुताबिक उसका पति और ससुराल के लोग दहेज लेकर आने का लगातार दबाव डाल रहे थे। दबाव न मानने के कारण उससे रेप कर तीन तलाक दे दिया गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *