April 20, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बिहार में अगले 48 घंटों में क्या होने जा रहा है? जेडीयू ने बुलाई सभी विधायकों की मीटिंग, वजह बताते हुए कहा…

नई दिल्ली। बीते कुछ समय पहले महाराष्ट्र में बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला था तो वहीं, अब बिहार का राजनीतिक पारा गरमाया हुआ है। जेडीयू (JDU) नेता आरसीपी सिंह (RCP Singh) के पद से इस्तीफे के बाद बिहार (Bihar) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने अपने सांसदों की बैठक (JDU MPs) बुलाई है। एक तरफ जहां नीतीश कुमार ने अपने सांसदों की बैठक बुलाई है। तो वहीं, दूसरी तरफ बिहार में भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड का गठबंधन के बीच टूट की खबरें भी सामने आ रही है। राज्य में जारी इस सियासी गहमागहमी के बीच अब जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पार्टी विधायकों की बुलाई गई बैठक को लेकर बड़ा कमेंट किया है।

पार्टी छोड़ने के बाद से ही जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, आरसीपी सिंह (रामचंद्र प्रसाद सिंह) पर हमलावर हैं। सोमवार को आरसीपी सिंह पर हमला बोलते हुए जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उनके केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने का फैसला जदयू का नहीं, बल्कि भाजपा का था। खुद वो इस बात को स्वीकार चुके हैं। इसके आगे पार्टी विधायकों की बैठक को लेकर जानकारी देते हुए कहा है कि इसे आरसीपी सिंह के मामले को लेकर बुलाया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बैठक बुलाई है। इसमें आरसीपी सिंह के पार्टी छोड़ने के बाद जो सियासी घटनाक्रम बने हैं उसपर विधायकों की राय जानी जाएगी।

तन जेडीयू में और मन किसी और पार्टी में था- ललन सिंह

जेडीयू से इस्तीफे के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने जेडीयू और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर बरसे। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने इन आरोपों पर भी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने जवाब दिया और कहा कि आरसीपी सिंह का तन जदयू में और मन कहीं और था। देर-सबेर उन्हें इस पार्टी से जाना ही था।

बिहार में बढ़ी सियासी सरगर्मी

आरसीपी सिंह के जदयू से हाथ छोड़ने के बाद से ही राज्य की सियासत में बवंडर उठा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, अगले दो दिनों में राज्य में 4 महत्वपूर्ण दलों के विधायकों की बैठकें होंगी। इनमें तेजस्वी यादव की पार्टी राजद, नीतीश कुमार की जदयू और जीतन राम मांझी की हम जैसी प्रमुख पार्टियां शामिल हैं। अब देखना होगा कि राज्य में मचा ये बवाल कब शांत होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *