खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी लेकर आ रहे हैं एक और जबरदस्त गाना
नई दिल्ली। खेसारी लाल यादव भोजपुरी जगत के ट्रेंडिंग सुपरस्टार कहा जाता है। खेसारी लाल यादव की लोकप्रियता यूपी-बिहार में खूब देखने को मिलती है। खेसारी लाल यादव का कोई भी गाना हो आते ही वायरल हो जाता है। अभी बैक टू बैक भी खेसारी लाल यादव के कई गाने और फिल्में रिलीज हो रहे हैं। ऐसे में खेसारी लाल यादव का जल्द ही एक और गाना रिलीज होने जा रहा है…
खेसारी लाल यादव के इन दिनों बैक टू बैक गाने रिलीज हो रहे हैं। ऐसे में आज खेसारी ने अपने एक और गाने का पोस्टर रिलीज कर दिया है। खेसारी लाल यादव के इस नए गाने का नाम ”लईका नियन राजा करस” है। गाने के वीडियो में एक बार फिर खेसारी यादव और आकांक्षा पुरी की धाकड़ जोड़ी नजर आएगी। गाने को खेसारी लाल यादव ने खुद गाया है। इस गाने के बोल रोहित सिंह ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी का ये गाना कल यानि 19 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर रिलीज किया जाएगा।
बता दें भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म ”श्री 420” ने यूट्यूब पर रिकॉर्ड कायम कर दिया है। इस फिल्म को यूट्यूब पर अब तक 5 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है। इस फिल्म को 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। फिल्म को SRK म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। फिल्म में खेसारी लाल यादव मुख्य भूमिका में हैं।
खेसारी लाल यादव ने अपने नए गाने का टीजर पोस्टर रिलीज कर दिया है। ट्रेंडिंग सुपरस्टार के इस नए गाने का नाम “गोली चलवा दी” है। उस गाने को खेसारी लाल यादव और अनुपमा यादव ने मिलकर गाया है। इस गाने के लिरिक्स रौशन सिंह विश्वास ने लिखे है। गाने का म्यूजिक रौशन सिंह ने दिया है। गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ काजल कश्यप और कनिष्क चौधरी नजर आयेंगी। खेसारी लाल यादव का ये नया गाना कल यानी 16 अप्रैल को सुबह सवा सात बजे रिलीज किया जाएगा।
